{"_id":"64122245192ba8bad904e894","slug":"two-fake-examinees-caught-one-teacher-relieved-rohtak-news-c-17-1-94922-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, एक शिक्षिका कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, एक शिक्षिका कार्यमुक्त
Thu, 16 Mar 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित परीक्षाओं में नकल पर नकेल के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बुधवार को आयोजित बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा में उड़नदस्ता टीम ने दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े पकड़े। जिले में कुल नौ विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। ड्यूटी में लापरवाही के चलते वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक पर नियुक्त शिक्षिका सरिता को कार्यमुक्त किया गया।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने नेकी राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखनमाजरा में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक विद्यार्थी को पकड़ा। परीक्षा केंद्र की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। परीक्षा अधीक्षक महेश ने केंद्र की जांच के समय पाया कि अंकित की जगह दीपक परीक्षा दे रहा था। वहीं दूसरा मामला रोहतक के वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मिला जहां परीक्षार्थी सुनील की जगह पुनीत को पेपर देते हुए पाया गया।