फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two bright planets meet tonight

Rohtak News: दो चमकीले ग्रहों का मिलन आज रात

Tue, 09 Jun 2026 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jun 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
Two bright planets meet tonight
52-सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रहों बृहस्पति और शुक्र को देखते हुए हरियाणा विज्ञान मंच के राज्य
रोहतक । खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 9 जून की रात खास होने वाली है। इस दिन सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह बृहस्पति और शुक्र का अद्भुत मिलन दिखाई देगा। जिसे खुली आंखों से देखा जा सकेगा। सोमवार रात भी ये ग्रह दिखाई दिए।
विज्ञापन

हरियाणा विज्ञान मंच के राज्य सचिव एवं खगोलविद कृष्ण वत्स ने बताया कि 9 जून की संध्या आकाश में यह दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। इसमें बृहस्पति और शुक्र, जिन्हें किसिंग प्लैनेट या ब्रह्मांडीय चुंबन कहा जाता है, एक-दूसरे के अत्यंत निकट दिखाई देंगे। यह खगोलीय संयोग लगभग 3 से 3.5 वर्ष में एक बार देखने को मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पति पृथ्वी को बाहरी पिंडों से बचाने में सहायक माना जाता है जबकि शुक्र अत्यधिक चमकीला ग्रह है। दोनों ग्रह वास्तविक रूप से लाखों किलोमीटर दूर होंगे। लेकिन पृथ्वी से देखने पर एक सीध में प्रतीत होंगे। यह नजारा सूर्यास्त के 40-45 मिनट बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग दो घंटे तक देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed