फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two artisans quarrel over the dhaba, killing one after attacking them with sticks

ढाबे पर दो कारीगरों में झगड़ा, लाठी से हमला कर एक की हत्या,

Thu, 02 Jul 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two artisans quarrel over the dhaba, killing one after attacking them with sticks
नयाबांस गांव में सांपला-खरखौदा मार्ग पर स्थित ग्रीन ढाबा पर दो कारीगरों के बीच हुए झगड़े में एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। ढाबा मालिक के बयान पर हत्या आरोपी जाकिर हुसैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नयाबांस निवासी ढाबा मालिक के अनुसार उसके ग्रीन ढाबे पर असम निवासी जहीर खान व यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले उदय भान पिछले तीन चार महीने से काम कर रहे हैं। मंगलवार को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों का समझा कर मामले को शांत कर दिया गया। कारीगरों के लिए ढाबे के पीछे रहने के कमरे बने हुए है। शाम को दोनों अपने कमरों में चले गए। आधी रात के बाद जहीर खान ने सो रहे उदय भान पर लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी मालिक को दी। तभी पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची वहीं एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि युवक की मौत चोट लगने से हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। हत्या के मामले में आरोपी जहीर खान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी, सांपला।
बहलंबा में बाइक सवार युवकों ने होटल संचालक को गोली मारी
महम-कलानौर मार्ग स्थित बहलंबा गांव के पास चौधरी ढाबा पर बुधवार दोपहर को बाइक सवार दो युवकों ने होटल संचालक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से होटल संचालक विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पास में खड़ा कारिंदा सुभाष छर्रे लगने से घायल हो गया। बाइक सवार युवक ढाबा पर सिगरेट लेने आए थे। इस दौरान होटल संचालक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गोली लगने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन जाखड़ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर घायल विजय व सुभाष को पीजीआई रोहतक भेजा। गोली चलाने वाले युवकों को पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि गोली चलाने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। घायल होटल संचालक के बयान दर्ज होने के बाद विवाद का पता चल पाएगा। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed