फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two arrested in Deepak murder case of Balaknath Colony

बालकनाथ कॉलोनी के दीपक हत्याकांड में दो गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in Deepak murder case of Balaknath Colony
रोहतक। शहर की बालकनाथ कॉलोनी के 16 वर्षीय दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नेहरू कालोनी निवासी अमन सांगवान व शिव कॉलोनी निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बालकनाथ कालोनी निवासी कर्ण सिंह ने दी शिकायत में बताया था कि वह प्लंबर का कार्य करता है। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शौरी मार्केट में नौकरी करता है, जबकि छोटे बेटे दीपक ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। अब उसका 11वीं में दाखिला होना था। उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। कर्ण सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि दीपक अपने चचेरे भाई शुभम के साथ घूमने गया था। शुभम का कहना है कि गोकर्ण रोड पर मोड़ के ठीक ऊपर दो युवकों अमन सांगवान व उसके साथी ने घेर रखा है। वे लगातार चाकू से वार कर रहे थे। जब तक वह आया, वे मौके से फरार हो गए। तत्काल उसने दीपक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक को पेट, गर्दन, कंधे सहित छह जगह वार किए गए थे। साथ ही कर्णसिंह ने भी पुलिस को बताया कि उसने भी अच्छी तरह से पता कर लिया है कि नेहरू कालोनी के युवक ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन सांगवान व उसके दोस्त रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वारदात से पहले दोनों पक्षों के बीच घोड़ी को परेशान करने को लेकर विवाद हो गया था। वारदात से दीपक को आरोपी पक्ष ने गोकर्ण रोड पर घेर लिया और चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed