फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused of theft arrested in Gandhi Camp

गांधी कैंप में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested in Gandhi Camp
रोहतक। पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने गांधी कैंप में चोरी करने के दो आरोपियों सुनारिया चौक स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी अरुण व सोनीपत निवासी निकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि गांधी कैंप निवासी धनराज सिंह ने दी शिकायत में बताया कि तीन मार्च को वह घर पर सो रहा था। चोर मकान में घुसकर गैस सिलिंडर व मोबाइल फोन चुराकर ले गए। रात करीब तीन बजे उसे कुछ शोर सुनाई दिया। उसने देखा तो एक युवक कूदकर भाग गया। अंदर से गैस सिलिंडर व फोन चोरी मिला। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनारिया चौक के नजदीक झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अरुण उर्फ शनिचर व सोनीपत जिले के जोली गांव निवासी निकास को काबू किया। अब उनसे पूछताछ कर चोरी किए गए सामान को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed