फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused arrested in case of firing on youths

Rohtak News: युवकों पर फायरिंग करने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of firing on youths
रोहतक। पाकस्मा निवासी दो युवकों पर अस्थल बोहर मस्तनाथ के पास फायरिंग के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे अन्य आरोपियों के बारे पूछताछ करनी शुरू कर दी है और अब अदालत के समक्ष पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी थाना सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को पाकस्मा निवासी विक्की के पास फोन सोमवीर का फोन आया था। उसने कहा कि सुमित सैंगो और सुनील ठेकेदार तुमसे मिलना चाहते है। विक्की अपने दोस्त आशीष के साथ उनसे मिलने के लिए अस्थल बोहर मस्तनाथ के पास पहुंचे, लेकिन समित और सुनील उनको दिखाई नहीं दिए। इस पर आशीष ने सुमित सैंगो को फोन किया और कहा कि वह अस्थल बोहर के पास खड़े हैं, लेकिन तुम कोई भी नहीं दिखाई दे रहे हो। सुमित ने उनकी कार का नंबर पूछा और जैसे ही उन्हें नंबर पता चला तो उन्होंने पीड़ितों की कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दोनों ने कार को दौड़ा लिया। इसके बाद आईएमटी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी समय उक्त आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को सेक्टर-27 निवासी अजय और किलोई निवासी मनीष को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed