फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two accused arrested for helping papla escape

पपला को भगाने में मदद करने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर हरियाणा में भी दर्ज हैं मुकदमे

Sun, 08 Sep 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested for helping papla escape
धारुहेड़ा में बैठक से पहले राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र यादव को रिसीव करते रेवाड़ी रेंज के एडीजी? - फोटो : Rewari
राजस्थान के बहरोड़ थाने से शुक्रवार सुबह 9 बजे अंधाधुंध फायरिंग कर छुड़ाए गए हरियाणा के एक लाख रुपये के इनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला की धरपकड़ के लिए शनिवार को राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र यादव व रेवाड़ी एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा सहित आला अधिकारियों ने दोपहर के समय करीब दो घंटे तक धारुहेड़ा में रणनीति बनाई। हालांकि शाम के समय डीजीपी यादव ने अलवर में प्रेस कांफ्रेंस कर पपला को फरार कराने में मद़द करने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोेपियों में बहरोड़ थाना के गांव जखराना निवासी विनोद स्वामी व झुंझुनू निवासी कैलाश चंद्र उर्फ केसी शामिल है। विनोद स्वामी पर हरियाणा के नारनौल थाने में तीन व अटेली थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रेवाड़ी के बावल स्थित एक गांव से पपला के रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया है। बहरोड़ से जो स्विफ्ट कार बरामद की गई थी, वह रेवाड़ी के इब्राहीमपुर गांव निवासी पपला के रिश्तेदार के नाम है। पुलिस 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाई है। शनिवार की दोपहर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र कुमार रेवाड़ी पहुंचे। इस दौरान रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, नूंह की पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया व अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं। बता दें कि कुलदीप गैंग के कुख्यात बदमाश महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली निवासी विक्रम उर्फ पपला को शुक्रवार की सुबह बहरोड़ पुलिस ने दबोचा था तथा थाने ले आई थी। बदमाशों को पकड़ने के करीब तीन घंटे बाद ही उसके साथियों ने बहरोड़ थाने पर हमला कर दिया तथा ताबड़तोड़ फायरिंग कर पपला को लॉकअप से छुड़ा ले गए थे। बदमाशों ने थाने में करीब 50 राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन

दोनों राज्य की पुलिस मिलकर जल्द पकड़ेंगे पपला को : एडीजीपी
रेवाड़ी रेंज के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि पपला की धरपकड़ जल्द से जल्द हो सके इसके लिए अधिकारियों की बैठक हुई है। हरियाणा की ओर से पहले ही टीम गठित की जा चुकी है। तालमेल में कमी न रहे इसके लिए योजना बनाई गई है। बता दें कि विक्रम उर्फ पपला पर गांव खैरोली निवासी संदीप फौजी, संदीप की मां बिमला देवी, मामा महेश व नाना श्रीराम की हत्या का आरोप है। चार हत्या के बाद पुलिस द्वारा पपला पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। अगस्त 2017 में नारनौल पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन आठ सितंबर 2017 को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए पपला को उसके साथी पुलिसकर्मियों पर फायर कर उसे छुड़ा ले गए थे। तभी से वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed