{"_id":"65df9bf3daa2063af80a63c9","slug":"trust-will-provide-free-education-to-students-rohtak-news-c-17-roh1020-370711-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्र-छात्राओं की निशुल्क पढ़ाई करवाएगा ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्र-छात्राओं की निशुल्क पढ़ाई करवाएगा ट्रस्ट
Thu, 29 Feb 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में निशुल्क पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए फाॅर्म शुरू हो गए हैं। 1 मार्च से शिक्षा-सदन 579/33, राम नगर और काठमंडी से प्राप्त करके 25 मार्च तक अपने प्रमाण-पत्र के साथ ट्रस्ट में जमा करवाएं और उन विद्यार्थियों की 21 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के नए भवन में जांगड़ा स्कूल, शांत नगर के पास में ली जाएगी।
ट्रस्ट के संस्थापक हरिप्रकाश गुप्ता ने बताया जो भी सफल विद्यार्थी होंगे उनको साक्षातकार के पश्चात ट्रस्ट परिवार में शामिल कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट इनकी पढ़ाई का खर्च स्वयं वहन करेगा। उनको किताबें, काॅपियां, ड्रेस, जूते आदि निशुल्क दिए जाएंगे। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी ही प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं।