फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Truck driver robbed with a knife on his neck

Rohtak News: गर्दन पर चाकू रखकर ट्रक चालक को लूटा

Sun, 28 Apr 2024 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Truck driver robbed with a knife on his neck
रोहतक। हिसार रोड पर बाइक पर सवार तीन युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर के ट्रक चालक की गर्दन पर चाकू रखकर 15 हजार की नकदी, मोबाइल फोन और पर्स लूटकर ले गए। पीड़ित ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ललितपुर जिले के गांव इमलाखेड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह अपने भाई रानू के साथ मिलकर बड़े भाई हरिसिंह का ट्रक चलाता है। 20 अप्रैल को नागपुर से ट्रक में सरिया भरा था। वह 25 अप्रैल को रवाना हुए और 26 अप्रैल की सुबह रोहतक पहुंचे। उन्होंने हिसार रोड पर माल उतार दिया। इसके बाद शिव धर्मकांटे के पास ट्रक खड़ा कर दिया। वह अपने भाई रानू व तीसरे युवक राघविंद निवासी बरखेड़ा जिला ललितपुर के साथ ट्रक में बैठा था। वह नीचे उतरकर लघुशंका के लिए जा रहा था तभी सफेद रंग की स्कूटी पर तीन युवक आए और एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। दो युवकों ने जेब से जबरन पर्स निकाल लिया, इसमें 15 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड था। साथ ही दूसरी जेब से मोबाइल फोन निकाल कर ले गए। उसने अपने भाई रानू को बताया। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed