फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Triple murder: Hope of survival rises with sole eyewitness Neha's beating

तिहरे हत्याकांड : एकमात्र चश्मदीद गवाह नेहा की धड़कन के साथ बचने की बढ़ी उम्मीद

Sun, 29 Aug 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: Hope of survival rises with sole eyewitness Neha's beating
पीजीआई में दाखिल घायल नेहा।
तिहरे हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद गवाह नेहा (19) की धड़कन के साथ बचने की उम्मीद फिर बढ़ गई हैं। नेहा को परिजन तड़के साढ़े 3 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बचने की उम्मीद बेहद कम बताई। इसके बाद परिजन दोबारा नेहा को लेकर पीजीआई रोहतक के लिए लेकर चल पड़े। जब ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की तो नेहा के शरीर में पहले से ज्यादा हरकत मिली। तत्काल उसे वेंटिलेटर पर ले जाया गया। अब डॉक्टर ब्लड प्रेशर बढ़ाकर ऑपरेशन करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसके सिर में लगी गोली को निकाला जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनदहाड़े विजय नगर निवासी प्रदीप उर्फ बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व बबलू की सास रोशनी की घर में घुसकर किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि बबलू की बेटी नेहा की सांसें चलती मिली। उसे तत्काल पीजीआई में दाखिल कराया गया था। बबलू के करीबी दोस्तों ने बताया कि पीजीआई में जब नेहा की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो शनिवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे निर्णय लिया गया कि नेहा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया जाए। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि लड़की की हालत गंभीर है। उम्मीद ज्यादा नहीं है। इसके चलते वापस नेहा को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर दोपहर करीब 11 बजे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। 81 किलोमीटर के सफर में नेहा के शरीर में हरकत बढ़ गई। इस बात का पता उस समय लगा, जब पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर उसके स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। लगा कि नेहा के बचने की उम्मीद बढ़ गई है। क्योंकि सांसों की गति बढ़ रही थी। तत्काल उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर ले जाया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए कम ब्लड प्रेशर आ रहा आड़े
परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि नेहा के सिर में पीछे से गोली मारी गई है, जिसे निकालने के लिए सिर का ऑपरेशन करना होगा। ऑपरेशन के लिए ब्लड प्रेशर का 80 से 120 के बीच में होना अनिवार्य है। जबकि नेहा का फिलहाल ब्लड प्रेशर 60 से 65 के बीच में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीक से मारी गई थी गोली, बबलू को तीन गोली लगी मिली
पुलिस ने शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप उर्फ बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व सास रोशनी का पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में बबलू को तीन गोली लगी मिली। दो गोली कनपटी व एक माथे में लगी थी। घाव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोली काफी नजदीक से मारी गई थी। जबकि रोशनी व बबली को एक-एक गोली लगी मिली।
दंपती का एक ही चिता में हुआ अंतिम संस्कार, सांस को सांपला में दी गई मुखाग्नि
प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप उर्फ बबलू पहलवान व उसकी पत्नी बबली का रोहतक में ही वैश्य संस्था के नजदीक श्मशान घर में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा के पति बिजेंद्र हुड्डा, निगम के पूर्व पार्षद सूरजमल रोज व समाज के अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं, बबली की मां रोशनी का अंतिम संस्कार सांपला में किया गया।

प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप, उसकी पत्नी बबली व सास रोशनी के शव पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जबकि नेहा को परिजन रात को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए थे, अब वापस मेदांता से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। अभी ट्रॉमा सेंटर में दाखिल है। पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है, लेकिन अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है।
- महेश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed