रोहतक। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का त्रिवार्षिक सम्मेलन 7 और 8 दिसंबर को जसबीर स्मारक भवन में किया जाएगा। इस मौके पर राजनीतिक हालात और माकपा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सीकर (राजस्थान) से सांसद व किसान नेता अमराराम और माकपा के राज्य सचिव कामरेड सुरेंद्र मलिक सभा को संबोधित करेंगे। सेमिनार में जिला भर से नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। सम्मेलन में जिले के सैकड़ों प्रतिनिधि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशाखोरी आदि समस्याओं का कैसे समाधान किया जाए इस पर दो दिन विचार विमर्श करेंगे।
प्रतिनिधि सम्मेलन 8 दिसंबर को संपन्न होगा। सम्मेलन के अंदर फिलिस्तीन पर इजरायली हमले शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय आदि पर प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस सम्मेलन का समापन भाषण माकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड इंद्रजीत करेंगे। अंत में आने वाले 3 सालों के लिए पार्टी जिला नेतृत्व का चुनाव किया जाएगा। 11 से 13 जनवरी को कैथल में होने वाले राज्य सम्मेलन में भागीदारी के लिए प्रतिनिधियों का भी चुनाव किया जाएगा।