फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Transport is not a means of earning: Moolchand Sharma

कमाई का साधन नहीं है परिवहन : मूलचंद शर्मा

Mon, 22 Nov 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Transport is not a means of earning: Moolchand Sharma
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि परिवहन कमाई का साधन नहीं है। परिवहन विभाग के निजीकरण की बात कहना बेबुनियादी है। शर्मा ने कहा कि 2016 में 5000 से ज्यादा ड्राइवर, कंडक्टर की भर्ती की गई है। सैकड़ों नई बसें बेड़े में शामिल की गई हैं। आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार और बसें भी बेड़े में जोड़ी जाएंगी। परिवहन विभाग का उद्देश्य है कि हर चौराहे, गांव व शहर से आमजन को आवागमन की सुविधा मिले। जल्द ही रोडवेज की बसों की जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। ई-टिकटिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। ऐसा करने से चंडीगढ़ में बैठ कर पूरी मॉनीटरिंग की जा सकेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने नौकरियों में भर्ती के लिए बिना पर्ची-बिना खर्चे के नारे को साकार कर दिखाया है, योग्यता के आधार पर ही नौकरियां मिल रही हैं। सरकार के दौरान चोर दरवाजों से होने वाली भर्तियां पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। कृषि कानून पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में कानून लागू किए थे, अब किसानों की मांग पर उन्हें वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed