फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tracks uprooted to build road with elevated track, Sonipat road remained closed for 12 hours

Rohtak News: एलिवेटेड ट्रैक के साथ सड़क बनाने के लिए पटरियां उखाड़ीं, 12 घंटे बंद रहा सोनीपत मार्ग

Thu, 12 Dec 2024 01:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 12 Dec 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Tracks uprooted to build road with elevated track, Sonipat road remained closed for 12 hours
11सीटीके19..बस अड्डे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
शहर के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ सड़क बनाने के लिए बुधवार को कर्मचारी दिनभर पटरियां उखाड़ने में जुटे रहे। एलिवेटेड ट्रैक के आसपास का इलाका समतल व साफ करने के लिए सुबह 8 से रात 8 बजे तक जोर-शाेर से काम चला। इस दौरान यहां से वाहनों का आवागम पूरी तरह बंद रहा। वाहन चालकों को वाया मॉडल टाउन, डी पार्क, विकास नगर व किशनगढ़ होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रैक के साथ गांधी कैंप से स्टेडियम तक सड़क बनाने का काम तेज हो गया है। सड़क निर्माण के लिए फिलहाल पटरियां उखाड़ने का काम चल रहा है। रेलवे यह जगह समतल व साफ करके पीडब्ल्यूडी को सौंपेगा। इसके बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी कड़ी में बुधवार को सुबह 8 से रात 8 बजे तक सोनीपत रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। पटरियां उखाड़े जाने के चलते वाहन चालकों को वाया घूम कर जाना पड़ा।
विज्ञापन

पांच मिनट की दूरी तय करने में लग रहे 25 मिनट तक
शीला बाईपास की ओर से आने वाले वाहन चालकों को मॉडल टाउन, डी पार्क होकर निकला पड़ा, जबकि सोनीपत स्टैंड से शीला बाईपास की ओर से जाने वाले वाहन चालकों को विकास नगर व किशनगढ़ होकर जाना पड़ा। इस कारण मॉडल टाउन, डी पार्क, विकास नगर व किशनगढ़ में जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते पांच मिनट की दूरी तय करने में 15 से 25 मिनट तक का समय लगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए जवान तैनात रहे। रेलवे के कर्मचारियों ने एलिवेटेड ट्रैक पर तेजी से काम करते हुए पटरियां उखाड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शीला बाईपास व बस अड्डा रोड पर डायवर्ट रहेगा रूट
रेलवे ट्रैक की पटारियां उखाड़ने का काम वीरवार को भी जारी रहेगा। इसके चलते सुबह 8 से रात 8 बजे तक शीला बाईपास, बस अड्डा रोड व दिल्ली रोड का ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा व परिवहन बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की है।

बुधवार को शीला बाईपास से सोनीपत मार्ग पर जाना था। रास्ते में एलिवेटेड ट्रैक के पास काम चल रहा था। इस कारण पुलिस ने बस अड्डा रोड की ओर से जाने की सलाह दी। इस कारण 10 मिनट की दूरी तय करने में करीब 25 मिनट लगे।
- अमित, सोनीपत रोड।

बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। सोनीपत रोड से शीला बाईपास फाटक पर काम चलने की वजह से विकास नगर होकर जाना पड़ा। इससे बच्चों को स्कूल छोड़ने में थोड़ी देरी हो गई।
- पूनम, पुरानी हाउससिंग बोर्ड काॅलोनी।

सोनीपत रोड से शीला बाईपास फाटक पर काम होने की वजह से रूट डायवर्ट किया गया। इससे थोड़ी देर जाम की समस्या रही, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाने का काम किया।

- रविंद्र कुमार, प्रभारी यातायात थाना।

दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद टीम ने सोनीपत रोड और शीला बाईपास के बीच पड़ने वाले रेलवे फाटक पर पुराने ट्रैक को उखाड़ने का काम शुरू किया। वीरवार को शीला बाईपास और बस अड्डा रोड के बीच पड़ने वाले फाटक का काम किया जाएगा।
- गजेंद्र कुमार, एसटीएम, रेलवे।

11सीटीके19..बस अड्डे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

11सीटीके19..बस अड्डे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed