फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Total machine will mark today

टोटल मशीन से आज होगी मार्किंग

Sat, 05 Feb 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Total machine will mark today
रोहतक। एलिवेटेड रेल ट्रैक के बराबर प्रस्तावित सर्विस रोड की जद में आ रहे 151 मकान, दुकान व प्लॉट का शुक्रवार को अंतिम चिह्निकरण व नुकसान का आकलन किया गया। आकलन एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, एटीपी व पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने किया। अब शनिवार को टोटल मशीन (हवाई) से मार्किंग (चिह्निकरण) होगी। इसके बाद रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डबल फाटक पुल के नीचे से बजरंग भवन फाटक तक नगर निगम 1750 मीटर लंबा व 15 फुट चौड़ा सर्विस रोड बनाएगा। इस रोड को बनाने के लिए निगम की टीम दो बार नापजोख और चिह्निकरण कर चुकी है। किसी भी तरह की खामी नहीं रह जाए, इसलिए एसडीएम रोहतक राकेश कुमार और नगर निगम तहसीलदार शिव कुमार ने कानूनगो व पटवारियों के साथ अंतिम चिह्निकरण करके नापजोख की। वहीं, पीडब्ल्यूडी की टीम ने जद में आ रहे मकान व दुकानों को तोड़ने से होने वाले नुकसान का आकलन किया। नापजोख में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसलिए शनिवार को टोटल मशीन के माध्यम से हवाई नापजोख करके अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी। यह रिपोर्ट नगर निगम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान एटीपी जितेंद्र कुमार, निगम कानूनगो डा. संदीप कुमार, पटवारी सुमित, कानूनगो राम सिंह, पटवारी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed