{"_id":"63a20582e5f3f744ea605135","slug":"today-students-will-write-a-letter-to-the-president-with-blood-in-protest-against-the-bond-policy-rohtakcity-news-rtk666990414","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बॉन्ड पालिसी के विरोध में आज छात्र रक्त से राष्ट्रपति के नाम लिखेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बॉन्ड पालिसी के विरोध में आज छात्र रक्त से राष्ट्रपति के नाम लिखेंगे पत्र
विज्ञापन
सीएम से मिलने के लिए सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने सर्वसम्मति से कुलपति को सौंपा ज्ञापन द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में पिछले 50 दिन से धरने पर बैठे एमबीबीएस विद्यार्थियों ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बुधवार को 51वें दिन पर धरने को विस्तार देने के साथ राष्ट्रपति को रक्त रंजित पत्र लिखेंगे। उधर, मंगलवार को भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी रहा। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना को पत्र जारी किया। इसमें सीएम से मिलने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की सर्वसम्मति जाहिर की गई है।
आंदोलनकारी विद्यार्थियों का कहना है कि सुबह हरियाणा के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुलपति को एक पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि विद्यार्थियों का संघर्ष सरकार की ओर से दिए गए सारे आश्वासन पूरे नहीं होने पर जारी रहेगा। सरकार विद्यार्थियों का कोई संज्ञान नहीं ले रही है। जबकि पिछले करीब 600 से भी ज्यादा घंटों से अनशन पर हैं। साथ ही पत्र में कुछ बिंदुओं का उल्लेख करते हुए सरकार से स्पष्टीकरण देने की अपील की है। इसमें प्रमुख बिंदु दूसरे राज्य से स्नातकोत्तर और इसके साथ की बांड नीति से संबंधित था। सभी ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में तय बॉन्ड की ऋण नीति में संशोधन पर भी जल्द अपडेट देने की मांग की है। यही नहीं, पत्र में विद्यार्थियों की डीएमईआर निदेशक से मुलाकात के लिए भी दिलाने की बात की गई है।
इधर, आंदोलनकारी विद्यार्थियों के समर्थन में नागरिक मंच ने 21 दिसंबर को प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसके तहत मंच से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठन एवं नागरिक एमबीबीएस विद्यार्थियों के अनशन स्थल पर एकत्रित होंगे। यहां आंदोलन के 50 दिन पूरे होने के चलते बुधवार सुबह दस बजे जनसभा की जाएगी। यहीं अगली रणनीति भी तय होगी।