{"_id":"67b2476a45bd0fda7707d6cf","slug":"today-is-the-last-day-of-nomination-not-a-single-form-was-filled-in-9-wards-rohtak-news-c-17-roh1019-601596-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नामांकन का आज अंतिम दिन 9 वार्ड में एक भी पर्चा नहीं भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नामांकन का आज अंतिम दिन 9 वार्ड में एक भी पर्चा नहीं भरा
विज्ञापन
16सीटीके04... नगर निगम में रविवार के दिन एनओसी लेते भावी प्रत्याशी। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची में देरी से निर्दलीय प्रत्याशियों की भी रणनीति गड़बड़ा गई है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। इसके बावजूद 22 में से 9 वार्ड में एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया जा सका है। भाजपा व कांग्रेस के मेयर व वार्ड प्रत्याशी आखिरी दिन नामांकन करेंगे।
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, 11 से 17 फरवरी तक नामांकन का कार्यक्रम रहा। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा ने शुक्रवार रात को मेयर प्रत्याशी व शनिवार सुबह वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने शनिवार शाम को मेयर प्रत्याशी घोषित किया। कांग्रेस ने वार्ड प्रत्याशियों की सूची रविवार शाम को जारी कर दी। देर से सूची जारी करने के कारण चुनाव लड़ने वाले आजाद प्रत्याशी पशोपेश में हैं।
अब तक वार्ड वाइज नामांकन
वार्ड नामांकन
1 1
2 ...
3 ...
4 2
5 ...
6 ...
7 2
8 ...
9 1
10 1
11 2
12 3
13 2
14 1
15 ....
16 ....
17 2
18 ....
19 ....
20 2
21 2
22 3
बाॅक्स
चुनाव लड़ने के लिए 244 एनओसी ली, 24 नामांकन हुए
नगर निगम मेयर व पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए रविवार शाम तक 244 लोगों ने एनओसी ली थी। रविवार को छुट्टी के दिन भी 14 लोगों ने एनओसी ली। इसके बावजूद मेयर के लिए अभी तक एक भी आवेदन जमा नहीं हो सका है। वार्ड पार्षद के लिए 22 में से 9 वार्ड में एक भी नामांकन नहीं आया। चार वार्डों में एक-एक, सात वार्डों में दो-दो और वार्ड 12 व 22 में ही तीन-तीन नामांकन जमा हुए हैं।