फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today is the last day of admission in ITI

आईटीआई में प्रवेश का अंतिम दिन आज

Thu, 30 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of admission in ITI
रोहतक। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को 30 दिसंबर तक आवेदन करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। सत्र 2021-2022 के लिए आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी संस्थान स्तर पर आवेदन कर मौके पर ही प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी संदीप कुमार अहलावत ने बताया कि विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत विद्यार्थी जिस भी संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, वहां अपने मूल दस्तावेज व उनकी फोटो प्रति लेकर पहुंचें। छात्रों को उनके दाखिला लॉगिन पर एक मेरिट कार्ड मिलेगा। यह संस्थान में जमा करा कर अपनी मनचाही ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। यह प्रक्रिया 30 दिसंबर तक चलेगी। दाखिले के लिए छात्रों की फीस 590 रुपये व छात्राओं की 545 रुपये है। इसके बाद तीन जनवरी सोमवार से ट्रेनिंग प्रारंभ हो जाएगी। आवेदक संस्थान में 11 बजे से पहले अपने मूल दस्तावेज के साथ पहुंच कर पोर्टल पर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। रोहतक संस्थान में 11 व्यवसाय में डीएसटी स्कीम के तहत दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed