फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today, farmers will jam the highway at 20 places

आंदोलन : आज 20 स्थानों पर हाईवे जाम करेंगे किसान

Sat, 06 Feb 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Today, farmers will jam the highway at 20 places
मकडौली टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर किसानों को सम्बोधित करते किसान नेता हरेन्द्र सिंह। अमर उजाला
किसानों के छह फरवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक 20 स्थानों पर चक्का जाम के आह्वान पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एक तरफ किसानों ने आवश्यक सेवा वाहनों के अलावा किसी वाहन को नहीं निकलने देने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, वहीं पुलिस ने चक्काजाम वाले स्थानों पर पुलिस की कड़ी नाकेबंदी कर दी है। हर जगह डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

किसानों के चक्का जाम स्थलों में राष्ट्रीय राज मार्ग दिल्ली-हिसार व पानीपत टोल प्लाजा खास केंद्र रहेंगे। पानीपत हाइवे पर मकड़ौली टोल पर चक्का जाम रहेगा। महम टोल के अलावा दिल्ली रोड पर रोहद टोल पर जाम रहेगा। इसके अलावा खरावड़, भाली शुगर मिल भी खास केंद्र रहेंगे। किसान सभा सोनीपत रोड व झज्जर रोड पर डीघल टोल पर जाम लगाएगी। इसे लेकर गांवों में किसानों से सभी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

किसान सभा ने कहा- एंबुलेंस व जरूरी वाहनों को ही रहेगी छूट
अखिल भारतीय किसान सभा ने संयुक्त किसान मोर्चा के छह फरवरी के देशव्यापी चक्का को सफल बनाने के लिए किसानों का आह्वान किया है। यह चक्का जाम सरकार की ओर से किसान आंदोलन को तोड़ने व किसानों को बदनाम करने की साजिशों को बेनकाब करने के लिए है। किसान सभा ने जनता के सभी तबकों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यात्रा न कर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। किसान सभा राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद व कार्यकारी सचिव सुमित ने संयुक्त ब्यान में कहा कि यह चक्का जाम ऐतिहासिक व शांतिपूर्वक रहेगा। जाम के दौरान नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे, लोकल रास्ते बंद किए जाएंगे। आपात वाहनों, एंबुलेंस, बीमार व बच्चों के आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान सभा ने आमजन से भी किसानों के आंदोलन में सहयोग करते हुए दोपहर को तीन घंटे यात्रा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
किसनों के चक्का जाम को लेकर तैयारी कर ली गई। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार होने के साथ अलर्ट भी है। शरारती तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जाम स्थल पर थाने की अतिरिक्त पुलिस फोर्स दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में दो टुकड़ियां रिजर्व में रखी गई हैं।
-राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।

मकडौली टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर बैठे किसान। अमर उजाला

मकडौली टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर बैठे किसान। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed