{"_id":"5e5c1f908ebc3ec7510aab48","slug":"to-buy-a-friend-s-wife-on-loan-by-deceiving-him-as-mother-rohtak-news-rtk5449391113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी को मां बताकर धोखे से लोन पर खरीदी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की पत्नी को मां बताकर धोखे से लोन पर खरीदी कार
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक से फर्जी कागजात के सहारे लोन पर गाड़ी खरीद करने के दो मामले में दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
इस्माईला के जगफूल ने अपने आपको फौज से रिटायर्ड सूबेदार और पांच एकड़ जमीन का मालिक बताकर 10 लाख 25 हजार रुपये के लोन पर गाड़ी खरीद ली। वहीं, दूसरे मामले में बैंक की लोन शाखा के पुराने एजेंट ने अपने दोस्ती की पत्नी की कागजात में 66 साल उम्र दिखाकर उसे मां बनाया और सोनीपत के युवक को उसका बेटा बनाया। इसके बाद आरोपी ने महिला को विधवा और उसके पति को फौज से रिटायर्ड दिखाकर पेंशन का हवाला देते हुए गाड़ी खरीदी। बाद में गाड़ी पर नागालैंड के नंबर लगाकर बेच दी। अब किस्त समय पर अदा न होने पर मामले का खुलासा हुआ। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एचडीएफसी बैंक की एंटी फ्रॉड सैल के मैनेजर बजरंग की शिकायत पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
खुद को रिटायर्ड सूबेदार बता लिया लगाई चपत
एचडीएफसी बैंक की फ्रॉड सैल के मैनेजर बजरंग ने शिकायत में बताया कि इस्माईला निवासी जगफूल से गुड़गांव से कार खरीदी थी। रोहतक से लोन करवाया था। जगफूल ने बैंक स्टेटमेंट में अपने आपको रिटायर्ड सूबेदार बताया था। खेत की पांच एकड़ जमीन बताई थी। जगफूल ने मई 2017 में 10 लाख 25 हजार 540 रुपये के लोन पर गाड़ी खरीदी थी। हर महीने 21 हजार 950 रुपये की किस्त भरनी थी। लेकिन कुछ किस्त भरने के बाद बंद कर दी। बैंक की एंटी फ्रॉड सैल ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि जगफूल न तो रिटायर्ड सूबेदार है और न ही उसके पास पांच एकड़ जमीन। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्त की पत्नी को मां बता की धोखाधड़ी
रोहतक की हनुमान कॉलोनी निवासी रामकली और बैंक की लोन शाखा के पुराने एजेंट सागर ने कार खरीदने के लिए बैंक से 8 लाख 76 हजार 261 रुपये का लोन लिया था। बैंक को रामकली ने बताया था कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके पति फौज से रिटायर्ड थे। अब उनके बैंक अकाउंट में पेंशन आती है। सागर को कागजात में रामकली का बेटा दिखाया गया था। कार खरीदने के लिए बैंक से 8 लाख 76 हजार 261 रुपये का लोन लिया गया था। हर माह 18 हजार 296 रुपये की किस्त इनको भरनी थी। कुछ महीने बाद आरोपी ने किस्त भरनी बंद कर दी। जांच में सामने आया कि बैंक की बीमा शाखा के पुराने एजेंट ने दोनों के कागजातों को फर्जी तरीके से पेश करते हुए बैंक के साथ धोखाधड़ी की।