फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thugs removed 10 thousand from the account on the pretext of registering on jobs.com

नौकरी डॉट कॉम पर रजिस्टर करवाने के बहाने ठग ने खाते से निकाले 10 हजार

Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thugs removed 10 thousand from the account on the pretext of registering on jobs.com
रोहतक। साइबर ठग आए दिन किसी न किसी नए तरीके से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। इस बार ठग ने एक युवक को नौकरी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर ओटीपी भेज कर खाते से 10 हजार रुपये ठग लिए। जिसकी शिकायत युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में चेतन राज ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी का व हाल में चावला कॉलोनी रोहतक का रहने वाला है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। 3 अक्तूबर को उसके पास एक नंबर से फोन आया। जिसने खुद को नौकरी डॉट कॉम से बात करने के बारे में कहा। फोन करने वाले ने चेतन को पेड सर्विस लेने के बारे में बोला, जिसका चार्ज 10 रुपये बताया। इसके बाद उन्होंने चेतन को नौकरी जॉब कैरियर डॉट को डॉट इन पर रजिस्टर करने के बारे में कहा। जिसके बाद 10 रुपये पेमेंट करने का ऑप्शन आया। जिस पर क्लिक करने पर चेतन के पास एक ओटीपी आया। जिस ओटीपी को पेमेंट करने के डाला तो उसके खाते से 10 हजार रुपये डेबिट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed