{"_id":"5fd2852c8ebc3e3eb25306cf","slug":"thugs-extracted-rs-69523-from-two-accounts-case-filed-rohtakcity-news-rtk5858541191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने दो खातों से निकाले 69523 रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों ने दो खातों से निकाले 69523 रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगों ने दो खातों से निकाले 69523 रुपये, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। साइबर ठगों ने फिर दो ठगी की वारदात को अंजाम दिया। दो बैंक खातों से 69523 रुपये निकाल लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुखपुरा निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसके बैंक खाते से बुधवार को तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। सतीश का दावा है कि उसने अपने अकाउंट के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी। इसके बावजूद अकाउंट से पैसे निकाल लिए। मामले में थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामले में इस्माइला निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वो हिसार रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। 8 दिसंबर को वह हिसार रोड स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने के लिए गया था। एटीएम से पैसे न निकलने के कारण कंपनी में ड्यूटी पर चला गया। इसके कुछ समय बाद अकाउंट से 40 हजार रुपये निकलने का मोबाइल फोन पर मैसेज आया। बुधवार को अकाउंट से 4523 रुपये निकाले गए। धर्मेंद्र ने बैंक अधिकारियों से अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। धर्मेंद्र ने शक जाहिर किया है कि उसके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं। थाना सांपला पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।