फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three youths arrested with narcotics

नशीले पदार्थ समेत तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with narcotics
रोहतक। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 किलो 150 ग्राम गांजा व 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम के एएसआई पंकज ने बताया कि एएसआई राजेश के नेतृत्व में गश्त पर निकली टीम को सूचना मिली। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए भैरो भैणी मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। हांसी रोड की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया। इसकी पहचान हिसार के कुंबा निवासी ईश्वर के रूप में हुई। तलाशी में बाइक पर रखे कट्टे से 9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके चलते इसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि एसआई सुखबीर के नेतृत्व में गांधी कैंप इलाके में छापा मारा। यहां गांधी कैंप निवासी दीपक को 150 ग्राम गांजे समेत काबू किया। प्रभारी थाना बहुअकबरपुर निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि एएसआई विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आउटर बाईपास हिसार रोड श्याम मंदिर चौक से महम के गोयत पाना निवासी संदीप उर्फ बच्ची उर्फ शैंकी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed