{"_id":"5df534c88ebc3e87e0219bf0","slug":"three-women-arrested-with-cash-amounting-to-11-45-lakh-rohtak-news-rtk532408435","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का कारोबार करने वाली तीन महिलाएं 11.45 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का कारोबार करने वाली तीन महिलाएं 11.45 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खोखरा कोट के एक मकान में छापे मारी के दोरान मिले रूपऐं ।
शहर के रैनकपुरा इलाके में मादक पदार्थ की तस्करी और बेनामी संपत्ति की गुप्त सूचना पर पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग के साथ मिल शनिवार को दो मकानों में छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस को आरोपी महिलाओं के कब्जे से 11.45 लाख रुपये कैश, 30 मोबाइल फोन व 20 एटीएम, एक कार व सवा 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं, मौके पर नशा खरीदने आए चार युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से बरामद राशि को जांच पड़ताल के बाद मालखाना में रखवा दिया है। वहीं इनकम टैक्स अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार महिला निहाल कौर उर्फ निहाली, उसकी बहू रवीना व निहाली की शादीशुदा बेटी मूर्ति देवी को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।
डीएसपी हेड क्वार्टर गोरखपाल राणा ने बताया कि शनिवार दोपहर को गुप्त सूचना मिली कि रैनकपुरा में नशे का कारोबार व्यापक पैमाने पर चल रहा है। योजना के तहत राणा ने सिटी थाना प्रभारी उदय भान, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी जसवंत सिंह की टीमों के साथ दोपहर करीब 12 बजे दो मकानों पर छापा मारा। एक मकान में 60 वर्षीय निहाल कौर उर्फ निहाली निवासी खोखराकोट के मकान से 7 लाख 44 हजार 900 रुपये, उसके बेटे की बहू 28 वर्षीय रवीना के मकान से 4 लाख 180 रुपये बरामद हुए । पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं पहले भी अवैध रूप से नशीला पदार्थ रखने के आरोपों में गिरफ्तार हो चुकी हैं। वहीं पुलिस ने मूर्ति देवी निवासी संगरूर पंजाब व हाल खोखराकोट रोहतक को सवा 5 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। मूर्ति देवी, निहाल कौर उर्फ निहाली की बेटी है, जो संगरूर में शादीशुदा है और काफी समय से अपनी मां के साथ ही रहती है।
बेटा तैयार करता है एटीएम क्लोन, घर से 30 मोबाइल फोन व 20 एटीएम भी मिले
छापामार कार्रवाई के दौरान दोनों मकानों से पुलिस ने करीब 30 मोबाइल फोन, 20 एटीएम कार्ड सहित अन्य संदिग्ध सामान जब्त किया है। पुलिस को अंदेशा है कि महिलाओं से बरामद नकदी नशा तस्करी की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निहाल कौर उर्फ निहाली का बेटा व रवीना का पति बलजीत नशा तस्करी के साथ साथ एटीएम क्लोन कर धोखाधड़ी से लोगों के रुपये ठगता है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बलजीत एटीएम फ्रॉड की करीब 12 वारदात में आरोपी रहा है।
विज्ञापन
आरोपी महिला निहालो पर एटीएम धोखाधड़ी और बाकी दोनों महिलाओं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों महिलाओं को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।
- गौरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।