फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three relatives cheated 1 lakh 76 thousand in the name of getting the tower installed, arrested

तीन रिश्तेदारों ने टावर लगवाने के नाम पर ठगे 1 लाख 76 हजार, गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three relatives cheated 1 lakh 76 thousand in the name of getting the tower installed, arrested
रोहतक। कैथल में किराए पर कमरा लेकर तीन रिश्तेदार ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। इन्होंने बैंसी गांव के युवक से टावर लगाने के नाम पर 1 लाख 76 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहतक निवासी मनोज, साहिल सिरसा व कैथल निवासी मनीष को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल को बैंसी गांव निवासी गुरदीप सिंह ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी कि 19 फरवरी को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि अगर आपके पास खाली जमीन है तो टावर लगवा देंगे। एडवांस में 15 लाख रुपये की राशि मोबाइल कंपनी देगी। गुरदीप आरोपी युवक की बातों में आ गया। युवक ने गुरदीप से फाइल तैयार करने के नाम पर 1 लाख 76 हजार 250 रुपये ठग लिए। एसपी उदय मीना ने मामले की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस को सौंपी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी गउशाला रोड पेड मोहल्ला सिरसा, मनीष निवासी पिंजूपूरा कैथल व मनोज निवासी नजदीक भौम अखाड़ा सुखपुरा रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी कैथल में किराए के मकान में रह रहे थे। तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed