फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three people killed the monk in an altercation while drinking alcohol

शराब पीते समय हुई कहासुनी में तीन लोगों ने की थी साधु की हत्या

Thu, 03 Mar 2022 03:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 03:22 AM IST
विज्ञापन
Three people killed the monk in an altercation while drinking alcohol
झज्जर और सोनीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------------
फोटो: 02 सीटीवाई 22 वीएस
शराब पीते समय हुई कहासुनी में तीन लोगों ने की थी साधु की हत्या
- सोनीपत के बरौदा निवासी एक आरोपी काबू, दो की तलाश जारी
- ब्राह्मणवास से खिडवाली रोड पर ढाबे में मिला था बाबा का शव, पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पुलिस ने ब्राह्मणवास से खिडवाली रोड पर ढाबे में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शराब पीते समय हुई कहासुनी में तीन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
एएसआई अजय कुमार ने मामले की जांच करते हुए बुधवार को सोनीपत के बरौदा निवासी आरोपी बलराज उर्फ बाबा सोनू नाथ को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रामपाल उर्फ धर्मदेव नाथ 27 फरवरी को ढाबे पर बैठकर शराब पी रहा था। यहीं बलराज उर्फ सोनूनाथ भी आ गया। यहां रामपाल की बलराज, ढाबा मालिक संतराम उर्फ काला निवासी खिडवाली व ढाबा कर्मचारी बलविंद्र निवासी अमृतसर के साथ कहासुनी हो गई। तीनों ने मिलकर चिमटे, लाठी से रामपाल उर्फ धर्मदेव नाथ को चोटें मारी व बेहोश होने पर उठाकर ढाबे के बरामदे में डाल दिया। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। वारदात में लगी चोटों के कारण रामपाल उर्फ धर्मदेव नाथ ने दम तोड़ दिया। आरोपी बलराज हाल में गांव घिलौड स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी था। वारदात में शामिल अन्य दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस निरंतर छापे मार रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सदर निरीक्षक नवीन ने बताया कि 28 फरवरी को पुलिस को ब्राह्मणवास से खिडवाली रोड पर ढाबे में एक बाबा की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। खिडवाली निवासी समुंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि समुंद्र किसी काम से ढाबे पर संतराम के पास आया था। यहां संतराम को देखने के लिए ढाबे के बरामदे में पहुंचा तो एक बाबा का शव पड़ा मिला। उसके सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान झज्जर के निलौठी हाल जुहिया जोड़ी प्राचीन हनुमान मंदिर बेरी निवासी रामपाल उर्फ बाबा धर्मदेव नाथ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed