फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three lifts out of four of the elevated road closed, customers' breathlessness

एलिवेटेड रोड की चार में तीन लिफ्ट बंद, ग्राहकों की फूल रही सांसें

Sat, 01 Oct 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three lifts out of four of the elevated road closed, customers' breathlessness
हुडा काम्पलेक्स की बंद लिफ्ट का बटन दबाते लोग। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। त्योहारी सीजन में पुलिस व निगम प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजार अभी अधूरे हैं। एक तरफ जहां एलिवेटेड रोड से बाजार में नीचे आने के लिए बनाई गई चार लिफ्ट में से तीन बंद पड़ी है, वहीं दूसरी तरफ सिटी थाने के सामने पुराने बस स्टैंड मैदान में बनाई गई अस्थायी पार्किंग में न सफाई है और न ही वाहनों की सुरक्षा।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से दो साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से पुरानी सिटी थाने की जगह में बहुमंजिला महाराजा अग्रसेन पार्किंग बनाई गई थी। यहां नीचे जहां अंडरग्राउंड पार्किंग है, वहीं ऊपर एलिवेटेड रोड से तीन मंजिला पार्किंग का आवागमन है। त्योहार के सीजन में पुलिस ने झज्जर टी प्वाइंट से लेकर कच्चा बेरी रोड मोड़ तक अगले आदेशों तक सिविल मार्ग को नो ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया है। दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। हिसार रोड व आंबेडकर चौक की तरफ आने वाले वाहनों को एलिवेटेड रोड से गुजारा जा रहा है। ऐसे में ऑटो चालक एलिवेटेड रोड के ऊपर अग्रसेन पार्किंग के सामने सवारियों को उतार रहे हैं। इस कारण लोगों को 80 सीढ़ियों से होते हुए ऊपर व नीचे आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अग्रसेन पार्किंग की एक लिफ्ट खराब, तो हुडा कॉम्प्लेक्स की दोनों बंद
एलिवेटेड रोड पर सवारियों के नीचे उतरने के लिए अग्रसेन पार्किंग व हुडा कॉम्प्लेक्स के पास लिफ्ट सिस्टम लगाया गया था। शुक्रवार को अग्रसेन पार्किंग के पास लगाई गई दो में से एक लिफ्ट बंद पड़ी थी। आलम यह था कि लिफ्ट के बाहर कुत्ते गहरी नींद में सो रहे थे। दूसरी, लिफ्ट चल तो रही थी, लेकिन उसके बाहर धूल जमी हुई है। महिला ग्राहकों को पैदल ही नीचे जाना पड़ रहा था। दूसरी तरफ हुडा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग पर लगाई गई दोनों लिफ्ट बंद पड़ी हैं। लिफ्ट के ऊपर जमीं धूल-मिट्टी देखकर लग रहा था कि निगम प्रशासन ने लंबे समय से लिफ्ट को देखा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये लगाने का क्या फायदा, अधिकारी ठीक करवाएं लिफ्ट
हुडा कांप्लैक्स के पास एलिवेटेड रोड से नीचे उतर रहे बहुअकबरपुर के राकेश ने बताया कि वे जरूरी काम से आए हैं। ऑटो चालक ने कहा कि उनको शांतमई चौक पर नहीं उतार सकता। पुलिस ने अवरोधक लगा रखे हैं। ऐसे में एलिवेटेड रोड के ऊपर उतरना होगा। यहां आकर देखा तो लिफ्ट बंद पड़ी हैं। निगम अधिकारियों को चाहिए कि जल्द लिफ्ट ठीक करवाकर चलवाएं। साथ में एक-एक सुरक्षाकर्मी भी नियुक्त किया जाए, ताकि कोई लिफ्ट में न फंस जाए। सीढ़ियों से ही नीचे उतरना था तो लिफ्ट क्यों बनवाई थी।
पार्किंग ओवरफ्लो, सड़क पर खड़े रहे चार पहिया वाहन
महाराजा अग्रसेन पार्किंग में एलिवेटेड रोड के रास्ते 100 के करीब चार पहिया वाहन आ सकते हैं, लेकिन झज्जर रोड टी प्वाइंट व कच्चा बेरी मोड़ से आगे भिवानी स्टैंड की तरफ आने पर प्रतिबंध है। इसके चलते एलिवेटेड रोड से होते हुए लोग पार्किंग में पहुंच रहे हैं। पार्किंग के कर्मचारियों ने बताया कि 150 के करीब चार पहिया वाहन आ रहे हैं। किसी तरह खड़े कराने की कोशिश करते हैं। बाकी सड़क के ऊपर खड़ी हो रही हैं। पुलिस वहां से हटा भी देती है। इसके बाद कार सिटी थाने के सामने खड़ी हो सकती हैं, लेकिन वहां सफाई नहीं है।
वर्जन-
अग्रसेन पार्किंग के पास बनी एक लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत आ रही है। एक्सपर्ट को बुलाकर उसे ठीक करवाया जाएगा। साथ में निगम अधिकारियों से भी बात करेंगे। हुडा कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट क्यों बंद हैं, उसका पता नहीं।

- सोनी, संचालक महाराजा अग्रसेन पार्किंग
अग्रसेन पार्किंग के पास दोनों लिफ्ट चालू हालत में थी, अब क्यों बंद है, इसका पता लगवाकर चालू करवाएंगे। दूसरा हुड्डा कॉम्प्लेक्स के पास लगी लिफ्ट चालू करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की है।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed