फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three films of seven students of Supwa won awards

Rohtak News: सुपवा के सात विद्यार्थियों की तीन फिल्मों ने जीते पुरस्कार

Sat, 16 Dec 2023 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three films of seven students of Supwa won awards
रोहतक। डीएलसी सुपवा में फिल्म और टेलीविजन संकाय के सात छात्रों ने गोवा में हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण में अनेक पुरस्कार जीते और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इसी उपलक्ष्य में सुपवा के सभागार में इन विद्यार्थियों को कुलपति गजेंद्र चौहान ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा के ''75 क्रिएटिव माइंड ऑफ टुमारो'' प्रतियोगिता में सुपवा के अलग-अलग विभागों के सात विद्यार्थीयों की तीन फिल्मों ने पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी शामिल है। अशोक (अभिनय), अमित (स्क्रीन राइटिंग) और तन्मय भूटानी (ऑडियोग्राफी) ने बनाई गई फिल्म ''ओड'' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। इसी तरह, शिवम पांडे (अभिनय) द्वारा निर्मित ''अंकुरण'' ने सर्वश्रेष्ठ उपविजेता का पुरस्कार जीता। मिताली (अभिनय), किरण कट्टा (छायांकन) और यशवंत (अभिनय) द्वारा बनाई गई ‘ला मेरे'' फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सेकेंड रनर अप पुरस्कार जीता। छात्रों ने पर्यावरण विषय पर 48 घंटे की फिल्म निर्माण चुनौती में भाग लिया था। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर यूथ वेलफेयर दुष्यंत कुमार ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक, ज्ञानेंद्र, वेद प्रकाश नांदल, जितेंद्र शर्मा, विनय कुमार, खंडे, शैली व तमाम स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रचनात्मकता और जुनून को देखना खुशी की बात : कुलपति
कुलपति चौहान ने महोत्सव में सुपवा छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म और टीवी में छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियां और फिल्म निर्माण की दुनिया में लाई गई रचनात्मकता, समर्पण और जुनून को देखना वास्तव में खुशी की बात है। उन्होंने न केवल प्रदर्शित फिल्में बल्कि महोत्सव में प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित की गईं फिल्मों को लेकर भी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा और मार्गदर्शन के उच्च मानकों का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि दूसरे संकायों के छात्र भी इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed