{"_id":"60ccfce28ebc3ecc0774f2ba","slug":"three-corona-positives-including-student-were-found-old-man-dies-rohtak-news-rtk613628726","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, मगर मौत का क्रम जारी है। शुक्रवार को एक छात्र समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां संक्रमण दर 5.65 और रिकवरी रेट 97.55 पर पहुंच गई है। पीजीआईएमएस के कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में 28 संक्रमितों का उपचार चल रहा है, इसमें से 10 आईसीयू में उपचाराधीन है।
जिले में कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है, इससे शुक्रवार को एक छात्र व महिला समेत तीन पॉजिटिव मिले हैं। वहीं डीएलएफ कॉलोनी निवासी एक वृद्ध की मौत की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 रह गई है। इनमें से 46 का उपचार अस्पताल में जारी है और 44 घरों पर एकांतवास में हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 539 पहुंच गया है। वहीं, जिले में कोरोना की जांच 4,55,176 लोग करवा चुके हैं। इनमें 4,29,262 निगेटिव व 25,761 पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को अलग-अलग केंद्रों से 799 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और 4980 लोगों ने टीकाकरण कराया है।
ब्लैक फंगस के 10 मरीजों का किया ऑपरेशन
पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 193 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से शुक्रवार को 10 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने दी। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में 83 ब्लैक फंगस के मरीज हैं। इसमें से 69 का अभी उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में 28 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10 आईसीयू में उपचाराधीन हैं। वहीं सरकार की तरफ से रोगियों को लगाने के लिए 515 इंजेक्शन मिले हैं।