फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three broke out in PGIMS, 72 newcomers including 17 students, seven teachers found

पीजीआईएमएस में तीन ने तोड़ा दम, 17 विद्यार्थी, सात शिक्षक समेत 72 नए संक्रमित मिले

Sun, 04 Apr 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three broke out in PGIMS, 72 newcomers including 17 students, seven teachers found
अप्रैल माह की शुरुआत में ही कोरोना की तीसरी लहर का बड़ा असर सामने आ रहा है। 115 दिन बाद एक अप्रैल को जहां 67 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, वहीं दो अप्रैल को यह संख्या 41 पहुंच गई जबकि तीन अप्रैल को 2021 के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना संक्रमितों की संख्या 72 पहुंच गई। जिले में 27 मार्च को एक कोरोना संक्रमित की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 161 पहुंच गया था। लेकिन तीन अप्रैल को पीजीआईएमएस में एक साथ जिले के तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के न्यू मॉड्यूलर ओटी में जिले के 54 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा 66 साल की महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। संस्थान में कोरोना के 40 मरीज उपचाराधीन हैं और चार की रिपोर्ट का इंतजार है। ये मरीज वार्ड 24, 25, डे केयर आईसीयू व न्यू मॉड्यूलर ओटी में उपचाराधीन हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12736 हो गई है। इसमें 17 विद्यार्थी, सात शिक्षक, गृहिणियां, डॉक्टर व अन्य शामिल हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 313 हो गई है और इसमें से जिले के 10 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 303 कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पर एकांतवास में उपचार दिया जा रहा है। डॉ. बिरला ने बताया कि जिले में 12262 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए शनिवार को 1488 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में 4.13 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और रिकवरी रेट 96.27 प्रतिशत हो गया है। वहीं, पीजीआईएमएस के डीएमएस डॉ. संदीप कुमार व जनसंपर्क विभाग के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। एक साथ तीन मौत होना गंभीर मामला है। एक दिन में 72 कोरोना के मरीज भी मिले हैं, इसलिए लोगों से अपील है कि वह लापरवाही न बरतें। किसी भी हाल में कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन को न तोडे़। स्वयं सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
जिले में कोरोना के 72 नए संक्रमितों में 34 महिलाएं शामिल हैं। इसमें दो नर्स, एक ओटी तकनीशियन, पीजीआईएमएस स्टाफ, डॉक्टर, वकील, 11 गृहिणी, 17 विद्यार्थी, सात शिक्षक, एक केमिस्ट, सचिव, नेवी अधिकारी, तीन किसान मुख्य रूप से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एरिया में मिले मरीज
प्रीत विहार, सनसिटी, खरावड, गिझी, ब्राह्मण मोहल्ला, सांपला, सेक्टर तीन, किशनपुरा, कमला नगर, सुभाष नगर, हनुमान कॉलोनी, प्रेम नगर, बहु अकबरपुर, पटवापुर, पाडा मोहल्ला, गढी, बालंद, हनुमान कॉलोनी, मायना, जनता कॉलोनी, सेक्टर दो, शिव नगर, महम, प्रेमनगर, शिवम एन्क्लेव, विशाल नगर, पीजीआईएमएस, सुनारिया रोड, मदीना, राजपुरा करनाल, आदर्श नगर, सेक्टर एक, सेक्टर चार, किला रोड, एकता कॉलोनी, तेज नगर, किलोई, हरी नगर, सेक्टर 14, आंबेडकर कॉलोनी, शीतल नगर, चुलियाना, आसन, गढ़ी बोहर, बलंभ, खेड़ी आदि
58122 को लगाया टीका
स्वास्थ्य विभाग जिले में 58122 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाएगा। शनिवार 1156 को पहली व 65 को दूसरी डोज दी जा गई है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और टीकाकरण जरूरी है।

पीजीआईएमएस के अलावा अग्रोहा, खानपुर व निजी लैबों में भी भेजे जा रहे सैंपल
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि पीजीआईएमएस में प्रतिदिन दो हजार सैंपल जांच करने की क्षमता है। संस्थान रोहतक जिले के अलावा दादरी, भिवानी व झज्जर आदि जिलों के सैंपल की भी जांच कर रहा है। रोहतक के सैंपल जांच में समस्या न आए इसके लिए हम सैंपल अग्रोहा, खानपुर व निजी लैब में भी जांच के लिए भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed