फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three active corona patients in the district, 1030 people gave samples

जिले में कोरोना के तीन सक्रिय मरीज, 1030 लोगों ने दिए सैंपल

Thu, 07 Oct 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three active corona patients in the district, 1030 people gave samples
जिले में बुधवार को कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। पहले से संक्रमित तीन मरीजों का इलाज जारी है। इन सक्रिय मरीजों में से एक अस्पताल व दो घरों में आइसोलेशन में हैं। महामारी से सुरक्षा की दृष्टि से विभाग ने 1030 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में तीन सक्रिय मरीज ही हैं। विभाग ने दिन भर में 1030 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जबकि 557 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोरोना संक्रमण दर 4.91 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.72 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान जोरों पर है। विभाग ने बुधवार को 1429 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें से 743 को पहली व 686 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 853357 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
विज्ञापन

आज यहां लगेगी वैक्सीन
जिले में टीकाकरण अभियान के तहत वीरवार को भी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके तहत जैनजती, जैन स्थानक, सती भाई साई दास, महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, पुरानी आईटीआई मैदान रामलीला पंडाल, आरपी शीतल हिसार बाईपास, आरपी शीतल घनीपुरा शामिल है। यहां संस्थाओं के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed