फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thieves cut the cable from 33KV line and took it away, leaving 25 thousand people in the dark at night.

Rohtak News: 33केवी लाइन से केबल काटकर ले गए चोर, 25 हजार लोगों की रात अंधेरे में

Mon, 15 Jul 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut the cable from 33KV line and took it away, leaving 25 thousand people in the dark at night.
सांपला। शनिवार की रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच में अज्ञात चोर बिजली विभाग के 33 केवी फीडर की केबल चोरी कर ले गए। पुलिस ने विद्युत निगम के एसडीओ जोगिंदर मोर के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ जोगेंद्र मोर के अनुसार परशुराम धर्मशाला के पास दिल्ली-रोहतक हाइवे-9 के नीचे से अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन की केबल बिछाई हुई हैं। इसकी तीन केबल में सप्लाई चालू थी और दो केवल आपातकालीन स्थिति के लिए अतिरिक्त छोड़ी गई थी। शनिवार की आधी रात को लगभग डेढ़ बजे 33केवी लाइन ब्रेकडाउन का मैसेज मिला। बिजली कर्मचारियों ने जिसकी पेट्रोलिंग करने पर नेशनल हादवे के नीचे से गुजरी अंडरग्राउंड केबल में से 10 मीटर लंबी केवल कटी मिली। चोरों द्वारा एक और बिजली सप्लाई वाली केबल को भी काटने का प्रयास किया गया है, जिस पर ब्लेड के निशान मिले हैं। चालू सप्लाई होने की वजह से केबल कटने के दौरान उसमें फाॅल्ट हो गया और चोर वहां से कटी हुई करीब दस मीटर लंबी केवल को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


फाॅल्ट की वजह से यह क्षेत्र बाधित
इन दिनों उमस भरी गर्मी है। केबल चोरी की वजह से पूरे कस्बे, नयाबास, लाइन पार और रोहद टोल तक की सप्लाई बाधित हो गई। इसकी वजह से करीब 26 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारी जोगेंद्र सिंह मोर मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मिलकर रविवार की सुबह नई केबल जोड़कर दोबारा बिजली चालू की गई। बताया गया कि पिछले दिनों भी चोरों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बिजली की चालू लाइन के तार चोरी कर लिए थे। एसडीओ ने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति बिजली निगम की केबल या तार के साथ कोई छेड़छाड़ करता मिले तो उसकी सूचना बिजली विभाग के सरकारी नंबर या पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed