फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be change in the arrangement of parking outside the court premises in Rohtak from tomorrow

रोहतक: अब कल से कोर्ट की तरफ होगी पार्किंग, खुलेंगी सोनीपत स्टैंड की दोनों लेन

Tue, 04 Jan 2022 03:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह नीरज वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
नीरज वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 03:56 PM IST
सार

डीसी, एसपी, निगम आयुक्त व बार प्रधान ने एक घंटे कोर्ट परिसर चौक की पार्किंग पर मंथन किया। नई व्यवस्था बुधवार से लागू होगी। 10 दिन बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
There will be change in the arrangement of parking outside the court premises in Rohtak from tomorrow
बैठक करते डीसी, एसपी, नगर आयुक्त और बार के प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में बदलाव होगा। बुधवार से कोर्ट की तरफ डीसी आवास के साथ-साथ वाहन खड़े होंगे, जबकि लघु सचिवालय की तरफ सड़क मार्ग खुलेगा। जबकि सोनीपत स्टैंड से कोर्ट परिसर गोल चक्कर की तरफ आने वाले मार्ग की दोनों लेन वाहनों के आवागमन के लिए खुलेंगी।

विज्ञापन


सोमवार को डीसी कार्यालय में डीसी, एसपी, निगम आयुक्त व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने एक घंटे तक नई पार्किंग व्यवस्था पर मंथन किया। ट्रायल बुधवार से 10 दिन के लिए चलेगा। व्यवस्था कारगर रही तो उसे आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला बार की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक जिला कोर्ट परिसर में हर रोज 10 हजार से ज्यादा लोग आते हैं। इसमें 1500 के करीब तो अकेले वे वकील हैं, जो सक्रिय तौर पर प्रैक्टिस करते हैं। इसके अलावा न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी, पुलिसकर्मी, हवालाती से लेकर आम लोग तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वाहनों के लिए पार्किंग की समस्या गहराती जा रही है। जिला बार चुनाव में भी पार्किंग एक अहम मुद्दा रही। समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट परिसर के बाहर कैनाल रेस्ट हाउस चौक से लेकर गोल चक्कर तक लघु सचिवालय की तरफ का मार्ग वाहनों की पार्किंग के लिए बंद किया है, जबकि डीसी आवास की तरफ का मार्ग खुला है, लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण अब भी दाएं बायें वाहन खड़े हो रहे हैं। 

कोरोना पर मंथन कर रहे थे अधिकारी, बार प्रधान ने पार्किंग की समस्या रखी

ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को लेकर सोमवार को डीसी, एसपी व निगम आयुक्त रोकथाम के नियमों पर मंथन कर रहे थे। साथ में जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो को भी बुलाया गया था। कोरोना पर मंथन के बाद बार प्रधान ने अधिकारियों के सामने कोर्ट परिसर चौक की पार्किंग की समस्या रखी और समाधान की मांग की। एक घंटे के मंथन के बाद तय हुआ कि 10 दिन के लिए नई पार्किंग व्यवस्था ट्रायल के तौर पर लागू की जाए। 

ये किया गया कोर्ट परिसर चौक की पार्किंग में ट्रायल के तौर पर बदलाव 

  • डीसी आवास की तरफ सड़क मार्ग की चौड़ाई ज्यादा है, ऐसे में बुधवार से उस तरफ वाहन खड़े होंगे। 
  • लघु सचिवालय की तरफ का मार्ग वाहनों के लिए खुलेगा। न्यायिक अधिकारियों की गाड़ियों के आवागमन के लिए गेट नंबर 4 के सामने से डिवाइडर तोड़ा जाएगा। 
  • चार पहिया वाहन नए चैंबरों के सामने अंदर पार्किंग में भी खड़े होंगे। नगर निगम प्रशासन कोर्ट परिसर में सफाई करवाएगा। 
  • सोनीपत स्टैंड से कोर्ट की तरफ आने वाले मार्ग की दोनाें लेन वाहनों के आवागमन के लिए खुलेंगी। अभी एक लेन ही खुली है। 
  • कोर्ट परिसर चौक के पास स्थित शौचालय से लेकर सोनीपत स्टैंड तक सड़क व लघु सचिवालय के बीच की जगह में दोपहिया वाहन खड़े होंगे। 

कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग काफी गंभीर समस्या है। हर रोज 10 हजार के करीब लोग कोर्ट में आते हैं। इसमें वकील, जज, कोर्ट कर्मचारी, हवालाती से लेकर आम लोग भी शामिल हैं। डीसी, एसपी व निगम आयुक्त के साथ बैठक में गहराई से मंथन किया। तय हुआ कि बुधवार से 10 दिन के ट्रायल के लिए नई व्यवस्था लागू होगी। व्यवस्था कामयाब रही तो उसे आगे बढ़ाया जाएगा। - लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed