फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was no respite from the cold, with the night temperature 1.6 degrees below normal.

Rohtak News: ठंड से राहत नहीं, सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा रात का तापमान

Sun, 18 Jan 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
There was no respite from the cold, with the night temperature 1.6 degrees below normal.
20...ओस की बूंदें...तापमान में गिरावट के साथ लगातार सुबह कोहरा छा रहा है। जींद रोड पर शनिवार को
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कोहरे व शीतलहर से हर कोई परेशान है। सुबह पेड़-पौधों पर जमे पाले से ही कड़ाके की सर्दी का अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि, दिनभर निकली धूप से आमजन को राहत मिलती दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

-------
रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहीं
रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 1:19 घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस 1:32 घंटे, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला 1:21 घंटा, भिवानी-तिलक एक्सप्रेस 51 मिनट, जींद-नई दिल्ली मेमू 37 मिनट, जाखल-दिल्ली पैसेंजर 1:41 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 34 मिनट, जींद-दिल्ली पैसेंजर 1:01 घंटे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 1:07 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 2:02 घंटे, अंडमान एक्सप्रेस 53 मिनट, श्री गंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 47 मिनट, रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द, जींद-दिल्ली मेमू 1:57 घंटे तक लेट रही।
वहीं, दिल्ली की ओर से आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 1:32 घंटे, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 1:42 घंटे, गोरखधाम 9:46 घंटे, कालिंदी 5:59 घंटा, सरबत दा भल्ला 23 मिनट, दिल्ली कैंट-बठिंडा एक्सप्रेस 46 मिनट, नई दिल्ली-जींद मेमू 2:11 घंटे देरी से पहुंचीं।
नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द, त्रिपुरा सुंदरी छह घंटे से अधिक, दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 32 मिनट, किसान 1:31 घंटे, दिल्ली-जाखल पैसेंजर दो घंटे से अधिक लेट रहीं।
-------
जिला प्रशासन की एडवाइजरी...अनावश्यक यात्रा से बचें, ऊनी कपड़े पहनें
रोहतक। जिले में ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए हरियाणा राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लोगों से सचेत होकर ठंड से बचाव की सावधानी बरतने की अपील की है।
कहा गया है कि घर के अंदर ही रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें। रेडियो व अन्य मीडिया से मौसम की जानकारी लेते रहें। बुजुर्ग और बच्चों की अधिक देखभाल करें। पड़ोसी जो अकेले रहते हैं विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल-चाल पूछते रहें। एक परत वाले कपड़े की जगह ढीली फिटिंग वाले परतदार हल्के कपड़े, हवारोधित सूती का बाहरी आवरण व ऊनी भीतरी कपड़े पहनें। टोपी व जलरोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढककर रखें। गर्म तरल पदार्थ का नियमित सेवन करेें। इससे शरीर की गर्म रहेगी।

पौष्टिक आहार व निर्जलीकरण से बचने के लिए शराब आदि का सेवन न करें। शीतदंश होने पर चिकित्सक की सलाह लें, जैसे संवेदनशून्यक सफेद या पीले पड़े हाथ-पैरों की अंगुलिया, कान की लौ व नाक की ऊपरी सतह आदि। हाईपोथर्मिया (शरीर का तापमान सामान्य से कम) होने जैसे अनियंत्रित कांपना, बोलने में दिक्कत, अनिद्रा, मांसपेशियों में अकड़न, सांस लेने में दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लें।

20...ओस की बूंदें...तापमान में गिरावट के साथ लगातार सुबह कोहरा छा रहा है। जींद रोड पर शनिवार को

20...ओस की बूंदें...तापमान में गिरावट के साथ लगातार सुबह कोहरा छा रहा है। जींद रोड पर शनिवार को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed