फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was a fault in the server board, neither X-ray was done nor medicine was found.

Rohtak News: सर्वर बोर्ड में आया फाल्ट, न एक्सरे हुआ न दवा मिली

Tue, 21 May 2024 04:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
There was a fault in the server board, neither X-ray was done nor medicine was found.
रोहतक। सामान्य अस्पताल में सप्ताह का पहला दिन मरीजों के लिए परेशानी भरा रहा। ओपीडी के सर्वर बोर्ड में खराबी आने से मरीजों के डिजिटल कार्ड नहीं बन पाए। बाद में मैनुअल कार्ड बनाए गए। इससे मरीजों ओपीडी में चिकित्सकों का परामर्श तो मिला, मगर दवा या एक्सरे जांच की सुविधा नहीं मिल पाई। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



मैनुअल कार्ड से इलाज मिला, दवा नहीं
अस्पताल में सर्वर बोर्ड जल जाने के कारण नए मरीजों के कार्ड मैनुअल बनाए गए। इस कार्ड पर चिकित्सकों ने परामर्श तो लिख दिया, लेकिन दवा नहीं मिल पाई। इसकी वजह डिजिटल रिपोर्ट का कंप्यूटर में दर्ज नहीं हो पाना रहा। औषधालय काउंटर पर कतार में लगे मैनुअल कार्ड लिए मरीजों को बिना दवा ही लौटना पड़ा। वहीं, पुराने कार्ड के मरीजों को दवा लेने में कोई समस्या नहीं आई।
विज्ञापन


नहीं हुआ एक्सरे
सिस्टम नहीं चलने के कारण सोमवार को ज्यादातर मरीजों का एक्सरे नहीं हो पाया। सुबह 11 बजे इलेक्ट्रिक बोर्ड में आई खराबी के कारण नागरिक अस्पताल का काम की गति अचानक से धीमी हो गई है। एक्सरे रिपोर्ट तक नहीं देखे जा सके। इससे मरीज हलकान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी के डिजिटल कार्ड नहीं बन रहे। स्टाफ ने बताया है कि कंप्यूटर नहीं चल रहे हैं। कार्ड मैनुअल ही बनेंगे। दिक्कत यह है कि यह बात पहले किसी ने नहीं बताई कि इस पर्चे पर दवा नहीं मिलेगी। - हरजिंद्र कौर, मरीज


दवा नहीं मिल पाई। परेशान हूं। एक तो गर्मी में बच्चे को घर में छोड़कर आईं हूं। रोज-रोज आग उगलते इस मौसम में अस्पताल के चक्कर लगाना संभव नहीं है, लेकिन आर्थिक मजबूरी के कारण दवा लेने कल फिर आना होगा। -सुधा, मरीज


बड़ी दिक्कत हुई। इतनी भीड़ के बाद चिकित्सक से परामर्श लिया और अब दवा लेने आई तो पता चला मैनुअल कार्ड पर दवा नहीं मिलेगी। परेशान हूं। आज हर काम में देरी हुई है, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। - पूनम, मरीज

मैकेनिक मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। जल्द ही सिस्टम चलने लगेंगे। मैनुअल कार्ड पर मरीजों की जांच चिकित्सक लगातार कर रहे हैं। पुराने कार्ड पर दवा भी सामान्य रूप से उपलब्ध है। -डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed