{"_id":"67072664614c6f8690062e67","slug":"there-is-no-lighting-in-the-hostel-washroom-the-water-cooler-is-also-out-of-order-rohtak-news-c-17-roh1020-522149-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वॉशरूम में रोशनी की व्यवस्था नहीं, वाटर कूलर भी पड़े खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वॉशरूम में रोशनी की व्यवस्था नहीं, वाटर कूलर भी पड़े खराब
विज्ञापन
एमडीयू के गेट के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया और हाॅस्टल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसमें छात्र एकता मंच के छात्र भी शामिल रहे।
हॉस्टल नंबर 5, हॉस्टल 4, हॉस्टल नंबर 9 और अन्य हॉस्टल के छात्रों ने साथ मिलकर हॉस्टल में असुविधाओं को लेकर नारेबाजी की। इसका पता चलते ही चीफ वार्डन प्रो. सत्यवान बरोदा मौके पर पहुंचे। छात्र एकता मंच के सदस्य अभिषेक ने बताया कि ज्यादातर हॉस्टल की बुरी हालत है, अच्छे से सफाई नहीं होती है। हॉस्टल में वॉशरूम में रोशनी की व्यवस्था नहीं है और वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं। इन समस्याओं के कारण विद्यार्थियाें को पानी पीने के लिए दूसरे हॉस्टल में जाना पड़ता है। यह परेशानी काफी दिनों से चल रही है।
मेस में अच्छा खाना नहीं मिलता
विद्यार्थियाें ने कहा कि कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी समस्याओं का कोई भी समाधान अभी तक नहीं हुआ। अलग-अलग हॉस्टल के छात्रों का आरोप है कि मेस में अच्छा खाना नहीं मिलता है, जबकि डाइट 115 रुपये में आती है। छात्रों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया तो भविष्य में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। समस्या का पता चलते ही चीफ वार्डन सत्यवान बरोदा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।