फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft in three houses of Dairy Mohalla in broad daylight

दिनदहाड़े डेयरी मोहल्ला के तीन मकानों में चोरी

Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Theft in three houses of Dairy Mohalla in broad daylight
रोहतक। डेयरी मोहल्ला में चोर दिनदहाडे़ तीन मकानों से जेवरात, नकदी व अन्य सामान ले गए। एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, लेकिन स्पष्ट तौर पर पहचान में नहीं आ रहा है। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी अंकित ने दी शिकायत में बताया कि वह टेंट की दुकान पर काम करता है। सोमवार दोपहर उसकी मां भतेरी बाजार में चली गई, जबकि वह निजी कार्य से गया हुआ था। डेढ़ बजे उसकी मां जब वापस आई तो घर का गेट खुला मिला। संदूक का ताला टूटा हुआ था। दीवान के अंदर से सारे कपड़े बिखरे मिले। चोर एक सोने की अंगुठी, सोने की बाली, एक चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, एक मंगलसूत्र व दो जोड़ी चुटकी ले गया। इतना ही नहीं, पड़ोसी अरविंद के मकान से एक जोड़ी पाजेब, एक लोकेट, जो जोड़ी चुटकी व दो चांदी की अंगूठी निकाल कर ले गए। इसके अलावा संदीप के मकान में भी चोरी हुई है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed