फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft in broad daylight in Fatehpuri Colony, the woman had gone to get medicine

फतेहपुरी कालोनी में दिनदहाड़े चोरी, दवा लेने गई थी महिला

Wed, 30 Mar 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight in Fatehpuri Colony, the woman had gone to get medicine
रोहतक। शहर के डेयरी मोहल्ला में दिनदहाड़े हुई तीन चोरी की वारदात पता भी नहीं लगा था कि अब फतेहपुरी कालोनी में चोर दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फतेहपुरी कालोनी निवासी धर्मेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसका राम जोहड़ी के नजदीक मकान है। वह नगर निगम में ठेकेदार के माध्यम से काम करता है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे ड्यूटी पर चला गया, जबकि उसकी मां कमला देवी भिवानी दवाई लेने चली गई। दोपहर करीब दो बजे वापस आकर देखा तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने की बाली, सोने का ओम, चांदी की दो चुटकी, एक जोड़ी पाजेब, चांदी का मंगलसुत्र, चांदी की अंगुठी, दो घड़ व 55 हजार रुपये की नकदी निकल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed