फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The work of industries is getting affected due to increase in power rates and power cuts

Rohtak News: बिजली दर में वृद्धि और कट से उद्योगों का काम हो रहा प्रभावित

Sun, 14 Sep 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The work of industries is getting affected due to increase in power rates and power cuts
10 आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे संमय से टूटा पड़ा खंभा। पाठक
रोहतक। बिजली की समस्या दूर नहीं होने से उद्यमी आहत हैं। उनका कहना है कि टैक्स वसूलने, बिजली दरों में वृद्धि करने व बिजली कटौती के मामले में तो बिजली निगम आगे है मगर सुविधा देने में बिल्कुल पीछे। बिजली निगम ने दर को 130 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 295 रुपये कर दिया है मगर उद्योगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की सुविधा ठीक नहीं होने से उद्यमी और कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। औद्योगिक क्षेत्र में प्रत्येक शनिवार और रविवार को कट लगना आम बात है। इससे काम प्रभावित होता है।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बताय कि निगम कर, फ्यूल चार्ज व डेवलपमेंट चार्ज की भरमार है। उद्यमी नसीब ने कहा कि मीटर में कोई कमी आने के बिल गलत आया। शिकायत के 6 माह बाद भी समाधान नहीं हुआ। बिजली मंत्री को पत्र लिखा तो मीटर की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काफी समय से दहिया कबाड़ी के पास खंभे टूट के गिरे हुए हैं। खंभे उठाने का काम नहीं किया गया है। न ही उन खंभों की कोई जरूरत है। कभी भी ये खंभे गिर सकते हैं। यहां से आने-जाने वालों के साथ कोई हादसा हो सकता है।
------------
वर्जन
सभी को बिजली की सुचारु सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उपभोक्ताओं की बिजली की शिकायत को टाइम टू टाइम हल किया जा रहा है। लंबित शिकायतों पर रुपये जमा करवाने का मामला हो सकता है। - रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
------------
फोटो : 11
फिक्स्ड चार्ज ने उद्यमियों की जेब पर पूरी तरह असर डाला है। बिजली निगम ने दोगुना बिल बना दिया है। इसका मुख्य कारण क्या है? प्रत्येक शनिवार व रविवार को मरम्मत कार्य किया जाता है लेकिन कट की संख्या अधिक परेशान करती है। -नसीब सिंह, उद्यमी।
----------
फोटो : 12
आईडीसी के प्लॉट नंबर 138 से 143 तक बिजली लाइन डालते समय सीवर लाइन के अंदर से खंभा लगा दिया। सीवर लाइन ब्लॉक हो गई। 4 साल में करीब तीन बार शिकायत दी। बिजली निगम और एचएसआईआईडीसी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। -पुष्पराज चौहान, उद्यमी।
----------
फोटो : 13
मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहे हैं। एक शिकायत को हल करने में बिजली निगम के कर्मचारी 4-4 घंटे लगा रहे हैं। बारिश के कारण तो पूरा-पूरा दिन बिजली बाधित रही है। उद्योगों में दिन में काम करने का समय होता है। इस दौरान बिजली के कट लग जाते हैं। -पारस, उद्यमी।

10 आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे संमय से टूटा पड़ा खंभा। पाठक

10 आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे संमय से टूटा पड़ा खंभा। पाठक

10 आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे संमय से टूटा पड़ा खंभा। पाठक

10 आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे संमय से टूटा पड़ा खंभा। पाठक

10 आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे संमय से टूटा पड़ा खंभा। पाठक

10 आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लंबे संमय से टूटा पड़ा खंभा। पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed