{"_id":"695ec873f1956be1b5023f94","slug":"the-vice-chancellor-met-with-the-governor-and-briefed-him-on-mdus-progress-journey-rohtak-news-c-17-roh1020-790432-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यपाल से मिले कुलपति, एमडीयू की प्रगति यात्रा से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यपाल से मिले कुलपति, एमडीयू की प्रगति यात्रा से कराया अवगत
Thu, 08 Jan 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
31...हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात करते एम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने कुलाधिपति को विश्वविद्यालय की प्रगति एवं विकास यात्रा से अवगत कराया।
कुलपति ने बताया कि उन्होंने सात वर्ष की सेवाएं बतौर कुलपति दी हैं। पिछले सात वर्षों के दौरान एमडीयू ने शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता व नवाचार आधारित पहलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद की ओर से नई शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय को गोल्ड कैटेगरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के लिए खेल ढांचे के विकास की घोषणा के अनुरूप एमडीयू ने प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया है व विश्वविद्यालय परिसर में लगभग एक करोड़ की लागत से खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने कुलपति एवं विश्वविद्यालय टीम के प्रयासों की सराहना की।