फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The team that went to catch electricity theft was beaten up, SDO injured

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को दौड़ा कर पीटा, एसडीओ घायल

Fri, 21 Jan 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The team that went to catch electricity theft was beaten up, SDO injured
महम (रोहतक)। क्षेत्र के गांव सीसर खास में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में निगम की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें एसडीओ घायल हो गए हैं और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं ग्रामीणों ने भी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजली निगम की विजिलेंस टीम रोहतक के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ सीसर खास गांव में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। वे जांच कर रहे थे। इतनी ही देर में चार पांच युवक वहां पर आए तथा सरकारी काम में बाधा डालते हुए उनके साथ गाली गलौज करने लगे। उनको समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे झगड़े पर उतारू हो गए। इसके बाद दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया तथा उनकी गाड़ी पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि टीम के सदस्यों को गलियों में भगा-भगा कर पीटा गया। टीम में विभाग के चालक कर्मवीर, चालक कृष्ण कुमार, जेई विजय हुड्डा, जेई प्रवीण, लाइनमैन अनंत कुमार आदि शामिल थे। पुलिस में दी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में वे खुद तथा टीम के सदस्य घायल हो गए। उन्हें भाग कर जान बचानी पड़ी। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें महम के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। शिकायत में अधिकारी द्वारा चार ग्रामीणों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
ग्रामीणों ने भी दी शिकायत
दूसरी तरफ ग्रामीणों ने भी पुलिस टीम के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम की टीम में शामिल सदस्यों ने गांव में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। ग्रामीणों का कहना था कि टीम के सदस्य किसी भी समय घरों में दाखिल हो जाते हैं। घटना के समय भी टीम सदस्य एक घर में दाखिल हो गए। उस समय महिला घर पर अकेली थी और वह नहा रही थी। उसने डर के मारे शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने किसी के साथ मारपीट की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। जांच अधिकारी राजेश का कहना है कि बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने भी महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने संबंधी शिकायत दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो 3 महम थाने में पहुचे सीसर खास के ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते हुए
फोटो चार
महम सीसर खास में घायल एसडीओ अपनी उंगली दिखाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed