फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The student was caught with the mobile, a total of four copycats were arrested

छात्रा को मोबाइल के साथ पकड़ा, कुल चार नकलची धरे गए

Sun, 03 Apr 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The student was caught with the mobile, a total of four copycats were arrested
गांधी नगर स्थित परीक्षा केंद्र पर नकल करवाते बहारी लोग संवाद
रोहतक। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान शनिवार को बोर्ड चेयरमैन के विशेष उड़न दस्ते ने कई परीक्षा कें द्रों पर छापे मारे। इस दौरान शहर के मॉडल टाऊन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ओपन परीक्षा दे रही एक छात्रा के पास से मोबाइल बरामद किया। नकल सामग्री भी बरामद हुई। इन्हें सीज कर दिया गया। इस केंद्र से कुल तीन छात्राएं और एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया है। कक्ष निरीक्षकों को चेताया गया है।
विज्ञापन

विशेष उड़न दस्ता वरिष्ठ प्रधानाचार्य वेदप्रकाश के नेतृत्व में शनिवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचा। टीम में शामिल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि केंद्र पर एक परीक्षा कक्ष के अंदर एक छात्रा के पास मोबाइल बरामद हुआ। उसके पास पर्ची भी मिली। इस पर दोनों चीजों को सीज कर दिया गया और छात्रा का नकल केस बना दिया गया। यहां पर चेकिंग के दौरान कुल चार नकल के केस मिले। इनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। सचल दल ने इस स्कूल सहित कुल 10 केंद्रों पर निरीक्षण किया जहां व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन के उड़न दस्ते ने कलानौर, पिलाना, एसडीएम के उड़न दस्ते ने डोभ, काहनौर, रटौली मेें सेंटर चेक किया यहां भी व्यवस्था ठीक मिली। सैनी स्कूल के दोनों परीक्षा केंद्रों, विश्वकर्मा स्कूल सिंहपुरा, चिढ़ी के परीक्षा केंद्रों पर भी टीम को सभी व्यवस्था सही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही लाई थी मोबाइल
सचल दल टीम के सदस्य ने प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर कक्ष में ड्यूटी दे रहे शिक्षक ने बताया कि छात्रा परीक्षा खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही परीक्षा कक्ष से बाहर परिसर में रखे अपने हैंड बैग से पेन लेने की बात कहकर गई थी। संभवत: इसी दौरान वह गुपचुप ढंग से मोबाइल लेकर आ गई होगी। उस वक्त परीक्षा खत्म होने में कुछ ही मिनट बाकी थे। इसी दौरान सचल दल ने उसे पकड़ लिया। सचल दल के अनुसार इसमें कक्ष निरीक्षक को भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। टीम ने बताया कि छात्रा ने नकल केस न बनाने की खूब गुहार लगाई और अनुरोध किया लेकिन टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।
परीक्षा केंद्रों के बाहर सख्ती शुरू, पुलिस बल भी बढ़ाया
शुरू के दो दिन परीक्षा केंद्रों के बाहर बाहरी तत्वों के जमावड़े पर डीसी ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने केंद्र के बाहर नकल कराने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई और केस दर्ज कराने को कहा। डीसी की सख्ती का असर शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर नजर आया। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए गए सचल दस्तों को अधिकांश केंद्रों के बाहर भीड़ नहीं मिली। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या भी कम थी लेकिन टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी पहले से अधिक हुआ है।

किसी ने आसान तो किसी ने घुमाने वाला पेपर बताया
परीक्षा देकर निकले भौतिक विज्ञान के परीक्षार्थी राहुल, दीपिका और ज्योति ने बताया पेपर में बहु विकल्पीय प्रश्न काफी घुमा फिराकर पूछे गए थे। इस वजह से कुछ वक्त लगा। कुछ सवालों के उत्तर शायद गलत भी हुए हैं। पायल का कहना था कि पेपर आसान था लेकिन बहु विकल्पीय प्रश्न थोड़े जटिल थे। नेगेटिव मार्किंग नहीं थी इसलिए कुछ सवालों में तो उसने अंदाजे से ही जवाब दिए हैं। हालांकि बडे़ प्रश्न पढे़ हुए आए थे। कुछ छात्रों ने पेपर को आसान और अच्छा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed