Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The second battle to save democracy will be launched from Meham: Deepender Hooda

लोकतंत्र बचाने की दूसरी लड़ाई महम से शुरू की जाएगी : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 28 Jan 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The second battle to save democracy will be launched from Meham: Deepender Hooda
रोहतक के महम में पहुंचने पर सांसद सीपेंद्र का स्वगत करते विधायक व अन्य। स्रोत पार्टी - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
महम (रोहतक)। भाजपा में लूट की छूट है। नेता सबकुछ लूटने में लगे हैं। भाजपा में गुटबाजी नहीं लूटबाजी चल रही है। यह कहना है सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह मंगलवार को महम में पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के 76वें जन्म दिन व कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़नी होगी। वह महम की धरती से लड़ी जाएगी। हरियाणा समेत कई राज्य सरकारें भारी कर्ज में डूबी हैं। देश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। भाजपा का आम जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से मिलकर प्रदेश में हुए सभी घोटालों की सूची सौंपेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक जस्सी पेटवाड़, इंदू राज नरवाल, वीरेंद्र, बीबी बतरा, देवेंद्र हंस, पूर्व विधायक विकास सहारन, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, जाट संस्था प्रधान गुलाब दीमाना, उप प्रधान धर्मराज बेरवाल व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों को डिप्रेशन की बीमारी
पूर्व मंत्री दांगी ने कहा कि विरोधी लोगों को हार का दुख सता रहा है। इसे लेकर वह डिप्रेशन व बौखलाहट में हैं। उनको अपना इलाज कराना चाहिए। उन्होंने महम की जनता को दीपेंद्र हुड्डा व बलराम के साथ खड़े रहने की अपील की।

दीपेंद्र जब तक मुख्यमंत्री नहीं बनते, वे लगे रहेंगे : बलराम दांगी
विधायक बलराम दांगी ने कहा कि जीवन में अड़चन आती रहती हैं। ऐसी ही अड़चन अबकी बार विधानसभा चुनाव में आई है। ऐसा नहीं होता तो दीपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री बनते। जब तक दीपेंद्र मुख्यमंत्री नहीं बनते, हम लगे रहेंगे। वे राजनीति नहीं करते। महम की जनता के साथ भाईचारे का नाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed