{"_id":"61e07984c05a866629532b84","slug":"the-road-of-steel-bridge-built-in-bohar-will-be-built-today-rohtak-news-rtk6356554103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहर में बने स्टील ब्रिज की आज बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहर में बने स्टील ब्रिज की आज बनेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सोनीपत रोड पर बोहर गांव के नजदीक बीएसबी और जेेएलएन नहर पर बने स्टील ब्रिज की ऊबड़ खाबड़ सड़क का शुक्रवार को बना दी जाएगी। इसके बाद आवागमन में लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सोनीपत रोड पर नहरों के ऊपर काफी संकरा रास्ता बना हुआ था, जिसकी वजह से न सिर्फ आए दिन जाम लगता था बल्कि लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसके चलते पीडब्ल्यूडी ने दोनों नहरों पर स्टील ब्रिज का निर्माण कराया। स्टील ब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं जिससे लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया है। रास्ता तारकोल से नहीं बनने की वजह से ऊबड़ खाबड़ है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्टील ब्रिज का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के वीरभान ने बताया कि रास्ते बनाने में प्रयुक्त होने वाले मैटेरियल का आर्डर जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को दोनों स्टील ब्रिज के रास्तों को बना दिया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो।
शीला बाईपास फ्लाईओवर मार्च में बनाने का दावा
शीला बाईपास पर बन रहे 748 मीटर लंबे फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण मार्च तक होने का दावा किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि 21 पिलर पर फ्लाईओवर बनाना है, जिसका काम तेजी से चल रहा है। यदि सब कुछ सही रहा तो मार्च में पूरी तरह से फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा।