{"_id":"612d28878ebc3e7a1117cfb9","slug":"the-road-became-easy-tripura-sundari-express-got-smile-rohtak-news-rtk6224830140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह हुआ आसान, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस की मिली ‘मुस्कान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह हुआ आसान, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस की मिली ‘मुस्कान’
विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवान करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व अन्य। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतकवासियों को त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस की सौगात मिली है। अब रोहतक से प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), पाटलीपुत्रा, बरौनी, कटिहार, गुवाहाटी और अगरतला के लिए सीधी ट्रेन शुरू कर दी गई है। सोमवार रात नौ बजकर 50 मिनट पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने संयुक्त रूप से फिरोजपुर से आई त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद ने बताया कि सेना व पैरा मिलिट्री के जवान व रोहतकवासी काफी समय से त्रिपुरा के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। रेल मंत्री के सामने इसे रखा गया था। इस पर केंद्र की ओर से लोगों को फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। रोहतक से सीधी ट्रेन न होने के कारण लोगों को दिल्ली जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सिर्फ सोमवार को फिरोजपुर से रोहतक आएगी और वीरवार को अगरतला से फिरोजपुर के लिए चलाई जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, एडीआरएम प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
अभी तक दिल्ली से चलती थी त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस
त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन अभी तक दिल्ली से चलती थी। सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने इसे फिरोजपुर से संचालित किया है। अब इससे पंजाब से अगरतला तक लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर बनाया गया है ठहराव
फिरोजपुर से यह ट्रेन दोपहर में 13:25 बजे चलेगी, जो बठिंडा, सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, शकूरबस्ती, नई दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज होते हुए अगरतला जाएगी।