फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The portal will remain open till 25th for vacant seats in MDU

Rohtak News: एमडीयू में रिक्त सीटों के लिए 25 तक खुला रहेगा पोर्टल

Sat, 21 Sep 2024 05:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
The portal will remain open till 25th for vacant seats in MDU
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सत्र 2024-25 में संचालित बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए फ्रेश आवेदन करने के लिए पोर्टल 21 सितंबर से ओपन हो गया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि रोजगारपरक पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ की चार रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट 26 सितंबर को जारी की जाएगी व फिजिकल काउंसिलिंग 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन


एमडीयू से पीजी के लिए 25 तक करें ऑनलाइन आवेदन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के इकोनॉमिक्स विभाग में संचालित पीजी डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में प्रवेश प्राप्त कर विद्यार्थी अपने कॅरिअर को नई दिशा दे सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इकोनॉमिक्स विभाग के अध्यक्ष डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम में विद्यार्थी कृषि एवं ग्रामीण विकास संबंधित मुद्दों को समझेंगे व उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता और कार्य कौशल वृद्धि में विकास होगा। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कॅरिअर के नए अवसर प्रदान करेगा। पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इकोनॉमिक्स विभाग से संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन





एमडीयू ने 30 तक बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सत्र 2024-25 में इंटरमीडिएट सेमेस्टर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स व एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में - तीसरे, पांचवें, सातवें, नौवें व ग्यारहवें सेमेस्टर में विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी 30 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed