फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The police launched a cyber patrol, alerting people in schools, colleges, and parks.

Rohtak News: पुलिस ने चलाई साइबर राहगीरी, स्कूल, काॅलेज व पार्कों में लोगों को किया सतर्क

Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The police launched a cyber patrol, alerting people in schools, colleges, and parks.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पुलिस की ओर से साइबर ठगी की वारदात रोकने के लिए राहगीरी कार्यक्रम शुरू किया गया है। बुधवार को स्कूल, कॉलेज व पार्कों में जाकर टीम ने लोगों को अपराध से बचने के तरीके बताए। साथ ही कहा कि ठगी होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए थाना स्तर पर टीम बनाई हैं। टीमें स्कूल, कॉलेज, पार्क व बस स्टैंड व दूसरी सार्वजनिक जगह जाकर लोगों को सतर्क करेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को सांपला थाने की टीम ईस्माइला गांव स्थित सरकारी स्कूल में पहुंची और विद्यार्थियों को बताया कि कैसे साइबर अटैक करके ठग लोगों की राशि निकाल रहे हैं। सिविल लाइन की टीम ने वैश्य स्कूल व वैश्य कॉले, सिटी थाने की टीम ने पार्क में मौजूद लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई शुभम ने बताया कि साइबर अपराधी बहुत आकर्षक व लुभावने ऑफर देते हैं। इंसान के मन में लालच पैदा करके खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेते हैं। ऐसे में ई-मेल व व्हाट्सएप पर भेजे लिंक पर क्लिक न करें।

बैंक खाते की डिटेल, निजी जानकारी व ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। अपने ई-मेल, फेसबुक, ऑनलाइन बैकिंग के पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। अगर किसी भी तरीके से ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 या 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाएं ताकि जल्द वह अकाउंट फ्रीज कराया जा सके, जहां राशि गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed