फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The police arrived on the accused to bag leaves

बैग पर पत्ते से पुलिस पहुंची आरोपी तक

Fri, 15 Aug 2014 03:38 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Fri, 15 Aug 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित गणपति ज्वैलर्स पर 80 लाख की चोरी का 26 दिन बाद खुलासा हो गया है। शातिर चोर ही मौके पर सुराग छोड़ गया। मौके से बरामद हुए बैग, गैस कटर और कार के बरसाती बैग पर मिले पत्ते से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन


बुधवार देररात उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर जिला निवासी आरोपी राशिद को गिरफ्तार किया गया। रोहतक पुलिस का दावा है कि राशिद ने अकेले ही इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कब्जे से सवा किलोग्राम सोना और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


एसपी सौरभ सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सीआईए-1 प्रभारी संदीप धनखड़ की टीम ने बुलंद शहर जिला के गुलावठी के रामनगर निवासी 27 वर्षीय राशिद को मेरठ के शास्त्री नगर इलाके से बरामद किया। राशिद मेरठ में ‘जनता की आवाज’ नाम से एक अखबार चलाता है। घटना वाले दिन वह अपनी कार से रोहतक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पहुंची टीम राशिद तक - पुलिस को शोरूम में मौके पर ही एक बैग पड़ा मिला था। जिस पर मेरठ का पता था। गैस कटर और अन्य सामान के साथ ही होंडा सिटी कार का बरसाती बैग भी मिला था। बैग पर मेरठ के पत्ते के सहारे पुलिस टीम उस दुकान तक पहुंच गई, जहां से इसे खरीदा गया था।

गाजियाबाद और मेरठ में डेरा डाल सीआईए-1 टीम ने आरोपी की होंडा सिटी कार और चोरों की डिटेल्स जुटानी शुरू कर दी। साइबर टीम के सुरेंद्र और रणबीर ने इस दौरान एक ऐसे संदिग्ध नंबर को तलाश लिया जो राशिद का ही था। यह नंबर रोहतक आया और उसके बाद बंद हो गया। फिर नंबर 18-20 दिन बाद चला तो पुख्ता सुबूत मिल गए। पुलिस ने मौका देखा और राशिद को शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया।

शातिर खिलाड़ी है चोर - राशिद पहले भी कई बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुका है। 14 वारदातों को तो दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ही अंजाम दिया। हाल ही में 10 जून 2014 को पानीपत के ओ. पी. एस. ज्वैलर्स पर और दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित लाल क्वार्टर में चोरी की।

ये सामान बरामद - आरोपी के कब्जे से गणपति ज्वैलर्स से चोरी हुए सवा किलो सोने के जेवर और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पानीपत के ओ. पी. एस. ज्वैलर्स से चोरी हुई एक डोगा बंदूक, छह कारतूस और उसकी होंडा सिटी कार को भी बरामद कर लिया है। गणपति ज्वैलर्स से चोरी सीसीटीवी के डीबीआर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

तीन घंटे रहा शोरूम में - बकौल एसपी राशिद चोरी करने के लिए अकेले ही आया था। वह 17 जुलाई की रात करीब साढ़े 12 बजे शोरूम के पास पहुंचा और एक बजे छत पर पहुंच ऊपर के गेट से भीतर घुस गया। वह शोरूम के भीतर 3 घंटे तक रहा और करीब 4 बजे सोना और जेवर लेकर बाहर निकला और सीधे सोनीपत के रास्ते मेरठ निकल गया।  


ये है मामला - 17 जुलाई की रात को गणपति ज्वैलर्स में सेंधमारी कर 80 लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात व नकदी चुरा लिए गए। वारदात को अंजाम देने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल हुआ और रस्सी के सहारे साथ लगती दुकान से शोरूम के ऊपर पहुंचे और वहां से दुकान के 9 तालों को काट कर लाखों रुपये की चोरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed