फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The old development fee is losing its pocket, Congress MLAs will raise the issue in Vis

पुराना विकास शुल्क कर रहा जेब ढीली, कांग्रेस विधायक उठाएंगे विस में मुद्दा

Sat, 20 Feb 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The old development fee is losing its pocket, Congress MLAs will raise the issue in Vis
रोहतक। विकास शुल्क के नाम पर आम आदमी की जेब लगातार ढीली हो रही है। क्योंकि नगर निगम विकास शुल्क जमा करवाए बिना एनओसी नहीं दे रहा। बिना एनओसी तहसील में रहनामे से लेकर वसीयत तक नहीं हो रही। जबकि पुराने शहर का ज्यादातर हिस्सा बिना प्लानिंग के बसा हुआ है। वहां का विकास शुल्क किस आधार पर दिया जाए, यह पब्लिक की समझ से भी बाहर है। कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि मामले को 5 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार 22 जुलाई को अचानक प्रदेश भर में नई रजिस्ट्री पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 17 अगस्त से नए साफ्टवेयर व नियमों के तहत रजिस्ट्री का कार्य शुरू किया गया। साफ्टवेयर के अंदर प्रावधान है कि तहसील में रजिस्ट्री के लिए पहले दिन आवेदनकर्ताओं का पंजीकरण होगा। यह पंजीकरण शहरी एरिया में नगर निगम तो कंट्रोल एरिया में जिला नगर योजनाकार की एनओसी के बिना नहीं होगा। जैसे-जैसे एनओसी से रजिस्ट्री का काम आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे आम लोगों के सामने नई-नई व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

....
बजट की बैठक 24 मार्च को होगी
नगर निगम मेयर की तरफ से शनिवार को पार्षदों को पत्र जारी किया है। इसमें बजट के लिए बैठक बुधवार 24 मार्च को होगी। जबकि सामान्य हाउस की बैठक 15 मार्च की बजाए 19 मार्च को होगी। निगम आयुक्त ने बताया कि कांग्रेस विधायक, मेयर व पार्षदों से सलाह करके तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक करोड़ में होंगे वार्ड वाइज अधूरे काम
जिला प्रशासन की ओर से निगम को 2 करोड़ 20 लाख रुपये डी प्लान के तहत दिए हैं। इसमें से निगम ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये एकता कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी, डेयरी मोहल्ला व सुखपुरा चौक एरिया में बूस्टर के लिए पेयजल लाइन बिछाने में खर्च किए जा रहे हैं। उक्त कार्य 24 फरवरी तक पूरे किए जाने हैं। इसके अलावा बचे एक करोड़ में वार्ड वाइज वे कार्य किए जाएंगे, जो बजट की कमी से अधूरे पड़े हैं। इसके लिए एडीसी आफिस की तरफ से अनुमति दे दी गई है। इसमें कम्यूनिटी सेंटर से लेकर गली निर्माण तक शामिल हैं।
.....
बजट के लिए हाउस की बैठक 24 फरवरी को होगी। उसी समय मेयर मनमोहन गोयल सब कमेटियों के गठन करने या न करने का निर्णय लेंगे। इस कारण एजेंडे में यह प्रस्ताव अभी शामिल नहीं किया गया। जबकि हाउस की सामान्य बैठक 15 की बजाए 19 मार्च को होगी। क्योंकि विधायक भारत भूषण बतरा व शकुंतला खटक से बात हुई थी, जिन्होंने 15 मार्च तक तो बजट सत्र में ही व्यस्त रहने की बात कही थी। सभी से सलाह मशवरा करके चार दिन बाद हाउस की सामान्य बैठक कराने का निर्णय लिया है। विकास शुल्क को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में भी मुख्यालय को अवगत करवाया जा रहा है।

प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
.....
रजिस्ट्री के पंजीकरण के लिए निगम की एनओसी अनिवार्य है। संपत्ति के क्रम व विक्रय के अलावा परिवार के अंदर संपत्ति हस्तांतरण से लेकर रहनामे तक को लेकर आम लोगों को दिक्कत आ रही है। इस मामले से बजट सत्र में सरकार को अवगत करवाया जाएगा। ताकि साफ्टवेयर के अंदर संशोधन हो सके।
भारत भूषण बतरा, कांग्रेस विधायक रोहतक शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed