{"_id":"620ff91f0a6d93109c424d6a","slug":"the-officer-said-regular-cleaning-will-not-give-permanent-diagnosis-corporation-team-deducted-challan-rohtak-news-rtk6388317152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर बोले- नियमित सफाई से नहीं मिलेगा स्थायी निदान, निगम टीम काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर बोले- नियमित सफाई से नहीं मिलेगा स्थायी निदान, निगम टीम काटे चालान
विज्ञापन
कच्चा बेरी रोड पर नाले के मैनहोल का निरीक्षण करते नगर निगम के अधिकारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। डेयरियों की वजह से कच्चा बेरी रोड पर गंदे पानी के भराव की समस्या नासूर हो गई है। गोबर से नाले के मैनहोल अवरुद्ध हो गए हैं जबकि निगम की टीमें लगातार सफाई में जुटी हैं। शुक्रवार को हालात का जायजा ले रहे अधिकारियों ने भी माना कि नियमित सफाई से इस समस्या का स्थायी निदान संभव नहीं है। इस कारण चालान काटने के लिए टीम को तैनात कर दिया।
गंदे पानी की समस्या का निदान करने के लिए निगम की टीमें करीब 15 दिन से सफाई में जुटी हैं मगर सफलता नहीं मिल रही। इसकी वजह नालों से गोबर जितना निकाला जाता है, उतना दूसरे दिन फिर भर जाता है। शुक्रवार को नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता योगराज छिकारा कच्चा बेरी रोड का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक डेयरियों से गोबर बहाना बंद नहीं होगा तब तक समस्या खत्म नहीं होगी। इस पर संयुक्त नगर आयुक्त ने सीएसआई को आदेश दिए कि उनकी टीम लगातार कच्चा बेरी रोड पर भ्रमण करेगी। किसी भी डेयरी से गोबर बहाया जाए, उसी का चालान काटकर जुर्माना लगाया जाए। डेयरियों से निकलने वाले गोबर को एक जगह जमा करने के लिए ट्रॉली भी लगाने के लिए कहा।
संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि नियमित सफाई कराने के बाद भी मैनहोल अवरुद्ध हो रहे हैं। जब तक नाले में गोबर का बहना बंद नहीं होगा तब तक समस्या बनी रहेगी। सीएसआई को आदेश दिए हैं कि वह गोबर नाले में बहाने वाली डेयरियों को चालान काटकर जुर्माना वसूला करें।
विज्ञापन
इंसेट
तोड़े नालों की बनने लगी दीवार
ओवरफ्लो की समस्या का निदान करने के लिए नाले की जहां-जहां दीवार तोड़ी गई थी, उसको बनवाने का काम निगम ने शुक्रवार से शुरू कर दिया है। जल्द ही कई गलियों में आवागमन का सुरक्षित रास्ता बनाया जाएगा।