{"_id":"6930a5ee1ce010d612012694","slug":"the-nia-arrived-in-lakhanmajra-to-investigate-maoist-connections-rohtak-news-c-17-roh1019-772519-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: माओवादी कनेक्शन की जांच करने लाखनमाजरा पहुंची एनआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: माओवादी कनेक्शन की जांच करने लाखनमाजरा पहुंची एनआईए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। माओवादी कनेक्शन की जांच करने के लिए लखनऊ से एनआईए की टीम बुधवार शाम को लाखनमाजरा पहुंची और मकान मालिक रवींद्र से आरोपी प्रियांशु कश्यप से पूछताछ की। आधा घंटे बाद टीम रोहतक लौट आई। अब वीरवार को दोबारा टीम जांच करने जाएगी।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को 1 अगस्त को एनआईए लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार किया था। शक था कि वह माओवादी गतिविधियों में शामिल था और एनआईए से बचने के लिए लाखनमाजरा में रवींद्र के मकान में किराये पर रहता था।
प्रियांशु के पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए थे। जांच में यह भी पता चला था कि आरोपी माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में शामिल रहा है। लंबे समय से उसकी एनआईए की लखनऊ टीम को तलाश थी।
विज्ञापन
हिसार पुलिस की मदद से लखनऊ की एनआईए के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र व एसआई धारीलाल बुधवार देर शाम लाखनमाजरा पहुंचे और प्रियांशु कश्यप के बारे में पूछताछ की।